HomeNational Newsहमारी सरकार बनी तो MSP की लीगल गारंटी देंगे - राहुल गांधी 

हमारी सरकार बनी तो MSP की लीगल गारंटी देंगे – राहुल गांधी 

अंबिकापुर। राहुल गांधी ने कहा कि हम एमएसपी की लीगल गारंटी देंगे। ये मेनिफेस्टो में शामिल होगा, केंद्र में सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। फसलों के दाम कम होने पर भी सरकार इसकी भरपाई करेगी। अंबिकापुर के कला केंद्र से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ये बातें कही। इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को सरगुजा पहुंची। राहुल गांधी ने उदयपुर के रामगढ़ से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी हसदेव आंदोलन के आदिवासियों से मुलाकात नहीं की। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि, एआईसीसी चाहता है कि राहुल हसदेव जाएं, लेकिन पीसीसी ने इनकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने क्रांतिकारी काम किए हैं, चाहे वो सफेद क्रांति हो या हरित क्रांति। अब हिंदुस्तान का एक्स-रे करने जा रहे हैं तो मोदी जी को इससे आपत्ति है। मोदी जी कहते हैं देश में केवल दो ही जात एक अमीर और गरीब। जब देश में दो ही जात है तो आप ओबीसी कैसे बन गए। जब जातीयजनगणना की बात आई तो मोदी जी कहते हैं मैं तो ओबीसी हूं ही नहीं। सामाजिक आर्थिक अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई है। इसलिए हमने ये यात्रा की।
हिंदुस्तान में 2 व्यक्तियों में से एक पिछड़े वर्ग का आधी आबादी पिछड़े वर्ग की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments