Aries / मेष
आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। कोई उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।घर के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी। व्यवसायिक नजरिये से समय उत्तम है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को बेहतरीन कार्य प्रदर्शन से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
घर के रखरखाव या कुछ नया करने का विचार बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए खुशखबरी लाने वाला दिन है।उधार लेनदेन पर रोक लगाने की जरूरत है। आय की स्थिति बेहतर होगी, परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की स्थिति बनने से घर की व्यवस्था भी प्रभावित होगी। पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3
Gemini | मिथुन
आपका सौम्य व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। बहुत अधिक शांति और हल्का महसूस करेंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों के कागजी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग अपने काम तय समय पर पूरे करने की कोशिश करें। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधान रहें।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3
Cancer| कर्क
उधार दिए हुए पैसे की वसूली के लिए समय अच्छा है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ रुझान बढ़ेगा। यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी की मदद से अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। विवाहित जीवन शुभ और शांतिपूर्ण रहेगा। किसी मित्र के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8
Leo| सिंह
आपकी अध्यात्म तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय न करवाते हुए भविष्य की गतिविधियों का प्लान करें। कारोबार में आपकी योग्यता की वजह से कोई बड़ी डील हो सकती है। नौकरी बदलना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती हैं।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Virgo | कन्या
घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं हेतु वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। गुस्से और चिड़चिड़ेपन जैसे स्वभाव पर काबू रखें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बिजनेस में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। इंफेक्शन आदि की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7
Libra | तुला
घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। अपनों का मार्गदर्शन आज किसी मुश्किल से निकलने में भी सहायक रहेगा। कारोबार में किसी नए काम को लेकर भ्रमित न हों और उसे पर पूरे मनोयोग से कम करें, निश्चित ही आप सफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। थकान और नींद ना आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2
Scorpio | वृश्चिक
आप निश्चित समय में अपना काम पूरा करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। निवेश संबंधी कार्य में आशातीत लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में किसी भी नकारात्मक स्थिति में सहज बने रहे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1
Sagittarius | धनु
किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। घर के रखरखाव संबंधी योजनाओ पर विचार होगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।व्यवसाय संबंधी राजकीय कार्य यथा समय पूरे हो जाएंगे। कहीं से रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है। घर परिवार पर समय देना परिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। खांसी, जुकाम,कफ जैसी दिक्कत रह सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9
Capricorn | मकर
संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और खुशी मिलेगी। सिर्फ सूझबूझ से कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है, आपको इसके मनोनकुल परिणाम ही मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार तथा समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। घर की व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित रहेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्ज व गैस की समस्या बढ़ सकती हैं। हल्का व सुपाच्य खानपान ले तथा योगा अवश्य करें।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4
Aquarius | कुंभ
कोई सरकारी अथवा विवादित मामला अटका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल होने के उत्तम आसार हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी कुछ बेहतर जानकारियां मिलेगी जो कि फायदेमंद होंगी। आज व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम ना लें तथा यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 8
Pisces | मीन
आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को साकार करने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा।घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1