HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (26 सितम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (26 सितम्बर,2024)

  Aries /  मेष

          घर में रखरखाव संबंधी प्लानिंग चल रही है, तो परिवार वालों से मदद मिलेगी। आप अपने आत्मविश्वास के सहारे किसी विशेष लक्ष्य को प्राप्त करने में समर्थ रहेंगे। बिजनेस में महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात और उसकी सलाह आपके बिजनेस के कामों में मददगार होगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। खांसी जैसा इंफेक्शन बढ़ सकता है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1

  Taurus/  वृष

           किसी महत्वपूर्ण निर्णय में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए सहायक रहेगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। वरना अकारण ही लोगों के बीच आपकी छवि खराब हो सकती है। बिजनेस को लेकर मौजूदा मेहनत के निकट भविष्य में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कोई ऑफिशियल यात्रा कैंसिल हो सकती हैं। दाम्पत्य संबंधों में चल रहे विवादित मामलों का हल मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

 Gemini | मिथुन

           कोई काम जल्दबाजी में न करके अच्छी तरह सोच-विचार कर करें इससे आपको निश्चित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में अपना अधिकतर समय मार्केट और पेमेंट कलेक्ट करने आदि कार्य में लगाएं। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती हैं। अड़चनें भी आएंगी। पारिवारिक संबंधों में किसी प्रकार की तकरार उत्पन्न हो सकती हैं। सर्वाइकल जैसी परेशानी के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 7

   Cancer| कर्क

           अपनी उर्जा को सही दिशा में लगाएं, निश्चित ही लाभ होगा। बातचीत द्वारा मुद्दा विवादित मुद्दों को सुलझाया जा सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई व करियर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर रहेंगे। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर बात बन सकती हैं। सिर दर्द या बुखार की समस्या रह सकती हैं।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7

    Leo| सिंह 

           आज आपके किसी भी खास निर्णय में दोस्तों और परिवार वालों की पूरी मदद रहेगी। बच्चों का पढ़ाई के प्रति तन्मयता देखकर सुकून रहेगा। किसी भी गतिविधि में सरकारी नियमों का उल्लंघन ना करें वरना मुसीबत में फंस जाएंगे। बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजनाएं बन रही हैै। परिवार वालों के बीच घर की व्यवस्था को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Virgo | कन्या 

          आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक योजनाओं को भी फलीभूत करने का उचित समय है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी भी गतिविधियां होंगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से आपको उपलब्धियां हासिल होंगी। विवाहित संबंधों में आपसी सामंजस्य मधुरता पूर्ण बना रहेगा तथा परिवार के साथ खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1

   Libra | तुला

         समय का उचित सदुपयोग करने से आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस समय किसी को भी उधारी देने से बचें।अपने व्यवसायिक योजनाओं को लागू करने का उत्तम समय है सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। गले में दर्द व खांसी जुकाम रह सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

           किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुख-शांति मिलेगी। युवाओं को जल्दी ही अपने भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। लेनदेन संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो अभी उसमें धैर्य और संयम ही रखने की जरूरत है। कारोबारी गतिविधियां यथावत ही व्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

   Sagittarius | धनु 

         आपका परिवार जनों के साथ घर के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। पैसा फंसा हुआ है तो आज हासिल करने के लिए समय अच्छा है। इस समय व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी हुई है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

           आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। किसी खास योजना पर विचार होगा और क्रियान्वित करने का भी प्लान बनेगा। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से जनसंपर्क बढ़ेंगे। व्यवसाय में कोई भी डील करते समय अगर नकारात्मक परिस्थिति बने, तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।संबंधों में और अधिक नजदीकियां बनाने के लिए अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

   Aquarius | कुंभ

         बच्चे पूरी तरह अनुशासित रहकर अपनी पढ़ाई के प्रति ध्यान देंगे। आपका शॉपिंग आदि में भी सुखद समय व्यतीत होगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। इस समय आवाजाही की बजाय घर पर ही रहना उचित है। बिजनेस के रुके काम पूरे होंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल रहेगा। पीठ दर्द, खांसी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4

  Pisces | मीन  

          घर में बच्चे की किलकारी से संबंधित शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। विद्यार्थियों की अपने साइंस सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्या दूर होगी। आज कहीं भी पैसे की लेनदेन की बात ना करें, आपका पैसा फंस सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। पेट खराब रहने से शारीरिक कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments