HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (25 सितम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (25 सितम्बर,2024)

  Aries /  मेष

           आपकी मान-सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी इन उपलब्धियों को कायम रखने के लिए आपको स्वभाव में सौम्यता और आदर्श बनाकर रखना अति आवश्यक है। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय संबंधी नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों के स्थान परिवर्तन की संभावना है। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

       लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। इसलिए लापरवाही व आलस ना करके पूरे मनोयोग से कार्य करें। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा । मेहमान नवाजी में मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। अगर लोन लेने की योजना बन रही है, तो अपने सामथ्र्य से अधिक लेने से परहेज करें। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा। मानसिक तनाव की वजह से थकान होगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

 Gemini | मिथुन

        नजदीकी दोस्तों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। बड़े बुजुर्गों की सलाह व आशीर्वाद पर अमल करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंता रह सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।घर में सुख-शांति रहेगी। आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। पेट से संबंधित दिक्कत रह सकती हैं।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

   Cancer| कर्क

          कोई पारिवारिक यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। किसी नजदीकी पड़ोसी के साथ चल रहे विवाद दूर होने से आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। आज अधिकतर व्यवसायिक कार्य आप घर बैठे सुचारू रूप से क्रियान्वित कर लेंगे। पारिवारिक वातावरण खुशहाली भरा रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक ही मुलाकात होगी। सिर दर्द, ब्लड प्रेशर आदि जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

    Leo| सिंह 

              आज कहीं फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। घर का माहौल सुकून दायक रहेगा। भावुकता ज्यादा होने से अपना नुकसान कर सकते हैं। लोगों की बातों पर ध्यान ना देकर अपने कार्यों में व्यस्त रहें। घर में अव्यवस्था की वजह से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान आ सकता है। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात होगी। कामकाज के सिलसिले में कोई यात्रा भी संभव है जो कि लाभदायक साबित होगी। वैवाहिक संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4

  Virgo | कन्या 

           किसी भी योजना की पहले उचित रूपरेखा बनाए, बाद में उस पर कार्य करें। आवश्यकता से अधिक किसी पर निर्भर रहना आपको कमजोर बना सकता है। यात्रा संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें। कार्यक्षेत्र में आंतरिक व्यवस्था संबंधी जो बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, वह निकट भविष्य में उचित साबित होंग। पारिवारिक माहौल सुख शांति भरा रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

   Libra | तुला

            आप अपनी मेहनत और विवेक से स्थिति को सुधारने में सफल होंगे। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। इस लिए प्रयासरत रहें। किसी पारिवारिक समस्या को दूर करने के लिए किया गया आपका प्रयास कामयाब रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से कुछ तनाव रहेगा। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

           संतान पक्ष की गतिविधियों से मन संतुष्ट रहेगा। अपनी बात को दूसरों के समक्ष रखने में कामयाब रहेंगे। आपका विश्वास और दृढ़ निश्चय होना आपको सफलता देगा। नए बिजनेस के लिए चल रही योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

   Sagittarius | धनु 

             परिवार के साथ धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी शांतिपूर्ण समय व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप करते समय प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है, इनके द्वारा व्यवसाय को गति दे सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक सदस्य का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2

  Capricorn | मकर 

          किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा रिश्तो में पुन: मधुरता आएगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। दोपहर बाद अचानक किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7

   Aquarius | कुंभ

          अध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। अनुभवी लोगों के संपर्क आप को नई दिशा प्रदान करेंगे। अपने खर्चों पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। किसी की गलत सलाह परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा की अपने सभी निर्णय खुद ही ले।पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। ज्यादा भावुकता प्रधान होना आपको तकलीफ देगा।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

  Pisces | मीन  

           दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। आपके विचारों को भी नई दिशा हासिल होंगी। कामकाज गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। लेनदेन का कोई मामला आज सुलझ जाएगा। नौकरी में किसी गलती की वजह से अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी अविवाहित व्यक्ति की रिश्ते संबंधी बातें भी होंगी। पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments