HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (23 सितम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (23 सितम्बर,2024)

  Aries /  मेष

         जमीन-जायदाद संबंधी अटके मामलों के सुलझने की उम्मीद नजर आ रही है। निकट संबंधियों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर गंभीर व लाभदायक विचार-विमर्श होगा। पारिवारिक नियम और कायदों का पालन करें, वरना घर के वरिष्ठ नाराज भी हो सकते हैं। व्यवसाय में नई पार्टनरशिप संबंधी ऑफर मिल सकता है। अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। ऑफिस में उच्चाधिकारियों की कोई बात परेशान करेंगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। त्वचा संबंधी कोई पुराना रोग उभर सकता है।

शुभ रंग-आसमानी, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

        किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा और आप अपने अंदर गजब का आत्मविश्वास और ऊर्जा महसूस करेंगे।आलस और लापरवाही की वजह से अपने कार्यों को टालने की कोशिश ना करें। कारोबार में इस समय ज्यादा मेहनत और ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक कार्यभार मिलेगा। गृहस्थ जीवन व्यवस्थित और खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव को भी लापरवाही में ना लें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

 Gemini | मिथुन

          अपने मन मुताबिक कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा और आपको आत्मिक खुशी महसूस होगी। वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको कई व्यवहारिक जानकारियां सीखने को मिलेंगी। किसी के साथ बहुत अधिक वाद-विवाद में ना उलझे। वाहन से संबंधित कोई बड़ा खर्चा भी आ सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का उचित सहयोग बना रहेगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

   Cancer| कर्क

        आज किसी रिश्तेदार की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ता खोल सकती हैं। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। अपनी फाइलों तथा पेपर्स को सुव्यवस्थित रखने में आपको ही प्रयास करना होगा। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह आशीर्वाद भी घर पर बना रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

    Leo| सिंह 

          बच्चों के परिणाम को लेकर संतुष्टि मिलेगी। जिससे अन्य गतिविधियों पर भी मन लगेगा। बजट का ध्यान रखें तथा बढ़ते खर्चों पर काबू करें। दूसरों के साथ व्यवहार करते समय सकारात्मक रुख अपनाएं। व्यवसाय में सावधानी बरतने से आप किसी समस्या से उबर सकते हैं। नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे। आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जोखिम पूर्ण कार्यों से दूर रहें तथा वाहन भी सावधानीपूर्वक ही चलाएं।

शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 5

  Virgo | कन्या 

          नौकरी में परिवर्तन के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर प्रॉपर्टी अथवा किसी अन्य कार्य को लेकर लोन लेने के लिए प्रयासरत है, तो आज समस्या हल हो सकती हैं। घर के बदलाव संबंधी योजनाएं क्रिया रूप में परिणित हो सकती हैं। आपकी किसी भी परेशानी के निवारण में भाई-बहनों का उचित सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1

   Libra | तुला

          इस समय कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों की कोई अच्छे रिश्ते संबंधित बातचीत भी शुरू हो सकती है। सोच-समझकर खर्च करने से आप काफी हद तक बचत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के बिजनेस में कोई डील अटक सकती है।पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्थाओं को उचित बनाकर रखने में भी सफल रहेंगे। मनोरंजन प्रोग्राम भी बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

          आप किसी भी चुनौती के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहेंगे, और सफलता भी हासिल करेंगे। अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ही सुखद और तरक्की वाला समय है। दूसरों की समस्याओं में उलझने से आपकी दिनचर्या प्रभावित होगी। नौकरी में अच्छा मौका मिल सकता है। विशेष प्रयोजन को लेकर कोई यात्रा भी संभव है। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे । स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

   Sagittarius | धनु 

          आज इच्छापूर्ति का दिन है। कार्यों में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। अनुभवी लोगों की सलाह पर अमल करना लाभदायक रहेगा। बच्चों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनमें खुशी और आत्मबल बढ़ेगा। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।मित्रों तथा संबंधियों के साथ गेट-टूगेदर करने से संबंध और अधिक मधुर होंगे। गले में इंफेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति में रह सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

           आपके द्वारा लिया गया कोई महत्वपूर्ण फैसला तारीफे काबिल रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग जैसी गतिविधियों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। बिजनेस में सुधार लाने के लिए नई तकनीकी जानकारियों को सीखें। नौकरी के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। गैस और एसिडिटी की समस्या रहेेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

   Aquarius | कुंभ

           किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। अपने और पराए का आकलन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही करें इससे आप बेहतर निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। व्यवसाय संबंधी सभी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से क्रियान्वित होती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को अचानक बदलाव वाली अच्छी खबर मिल सकती है। घर में सुख-शांति और अनुशासन पूर्ण माहौल रहेगा। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उभर सकती है।

शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 6

  Pisces | मीन  

         आपने किसी खास कार्य को लेकर संकल्प लिया हुआ है, तो आज उस पर कार्य करने का अनुकूल समय है। कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा तथा भावनात्मक रूप से आप बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। अपने व्यवसाय में स्वयं ही अपने कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। दूसरों पर भरोसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments