HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 सितम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 सितम्बर,2024)

  Aries /  मेष

         युवाओं को किसी प्रतियोगिता आदि की तैयारी में खास लोगों से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपनी समझदारी से सुलझा लेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह और मदद जरूर लें। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। ऑफिस में कोई मुश्किल टारगेट मिल सकता है। आपसी संबंधों में भी मधुरता आएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Taurus/  वृष

         आपके लिए फायदेमंद और खुशियों वाली परिस्थिति बन रही है। समय का उचित सदुपयोग करें। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें रहेंगी। किसी अनुभवी की मदद ले। पार्टनरशिप के बिजनेस में गतिविधियां अच्छे से चलती रहेंगी। आपसी तालमेल की कमी से परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

 Gemini | मिथुन

       प्रतिष्ठित लोगों से लाभदायक मुलाकात रहेगी। आप कुछ ऐसी उपलब्धि हासिल करने में सक्षम रहेंगे, जिसकी पिछले काफी समय से आपको चाह थी। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद ही करें। ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा, इसलिए दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। गले में किसी प्रकार की इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

   Cancer| कर्क  

        मेहमानों के आगमन से घर में खुशी भरा माहौल बनेगा। घर में भी अनुशासन तथा व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में से खुद को निकालने के लिए खुद को ही प्रयास करने होंगे। सरकारी गतिविधियों से संबंधित व्यवसाय में बेहतरीन मुनाफा होने की संभावना है। परिवार व जीवन साथी के साथ आपसी मधुरता रहेगी। चिड़चिड़ापन और थकान जैसी स्थिति हावी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9

    Leo| सिंह 

          बिजनेस में पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है । दिन की शुरुआत में कुछ उलझनें रहेंगी लेकिन आप उसे सामान्य बना लेंगे। सायं काल के समय किसी परिजन से कोई जानकारी मिल सकती है जो के लाभदायक रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम की जिम्मेदारी ज्यादा रहेगी। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम संबंध भी मर्यादित और आनंदित रहेंगे। मांसपेशियों में दर्द और थकान महसूस होगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

  Virgo | कन्या 

             आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। आज आप कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे, जो कि आपके लिए उपयोगी साबित होंगे। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। इस समय बिजनेस में नई योजनाएं और चुनौतियां आपको रोमांचित करेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर बहस बाजी हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2

   Libra | तुला

            अपनी किसी भी योजना को क्रियान्वित करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर ले, इससे आपके लाभ के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। कुछ समय पारिवारिक और बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी जरूर लगाएं। कारोबार में व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा लोग अपने साथियों से संबंध खराब न करें। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी । शरीर में कुछ कमजोरी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

   Scorpio | वृश्चिक

           अगर कोई संपत्ति संबंधी समस्या चल रही है तो आज उसका हल मिलने की उम्मीद है। किसी मित्र का सहयोग आपकी दिक्कतों को कम करने में मदद करेगा। व्यवसाय में बहुत मेहनत करने की जरूरत है, हालांकि कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग बना रहेगा। नौकरी से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिलेगी, जिसकी कि लंबे समय से इंतजार था। दांपत्य जीवन में अनुकूलता बनाए रखने के लिए इन्हें कुछ समय देना जरूरी है। इससे आपसी प्रेम बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी ।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4

   Sagittarius | धनु 

           आपका धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन जरूर अमल करें। परिवार के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। कारोबार में अत्यधिक जिम्मेदारियां को निभाना पड़ेगा। सरकारी नौकरी में परिवर्तन को लेकर चल रही आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। खांसी, जुकाम और एलर्जी जैसी दिक्कत बढ़ सकती है।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8

  Capricorn | मकर 

         दोस्तों और शुभचिंतकों का उचित सहयोग बना रहेगा । निवेश संबंधी कोई पॉलिसी आपको आकर्षित कर सकती हैं। युवा वर्ग को अपने किसी कार्य को अंजाम देने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है, इसलिए घबराएं नहीं। व्यवसायिक गतिविधियां कुछ मध्यम ही रहेंगी। कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर मनमुटाव होने की आशंका है। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

   Aquarius | कुंभ

        प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कार्य करने के लिए समय उत्तम है। आज आपके काम आपके मन मुताबिक तरीके से पूरे होंगे। अध्यात्म और धर्म-कर्म के प्रति रुचि रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। महत्वपूर्ण डील हो सकती है। आपका घर-परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग परिवार जनों को सुकून और खुशी देगा। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। मुंह में छाले या किसी प्रकार की एलर्जी हो सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

  Pisces | मीन  

             आप अपनी मेहनत और विश्वास से तमाम तरह की परेशानियों से राहत पा लेंगे। अगर कोई सरकारी कार्यवाही चल रही है, तो फैसला आपके पक्ष में आने की उचित संभावना है। विद्यार्थी वर्ग आत्मविश्वासी रहेंगे और एक बार जो मन में ठान लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सरकारी नौकरी में ट्रांसफर संबंधी कोई समाचार मिलेगा जो कि मनोनुकूल रहेगा। वैवाहिक संबंध सुखद बने रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती हैं।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments