HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 सितम्बर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 सितम्बर,2023)

  Aries /  मेष

         आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। छात्रों को शिक्षा में मुश्किलें आ सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप खुद को लेकर कुछ नियम बनाएंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजना के मुताबिक पूरा हो जाएगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा

शुभ रंग – ऑरेंज,शुभ अंक – 5

   Taurus/  वृष

       आज आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। कोई रुकी हुई पेमेंट भी आसानी से वापस मिल जाएगी।व्यर्थ की बातों में मंथन करने से आप मानसिक रूप से बहुत ही थकान महसूस करेंगे। व्यवसाय में कुछ मंदी अथवा घाटे जैसी स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी निकट संबंधी की वजह से गलतफहमियां हो सकती हैं। खांसी,जुकाम जैसी समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 2

   Gemini | मिथुन

           आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल अपेक्षा से कम मिल सकता है। मन थोड़ा निराश रह सकता है। किसी निकट संबंधी से चल रहे विवाद दूर होंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता आएगी। बच्चों के लिए दिन उत्तम रहेगा। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने आपका प्रयास सफल रहेगा। परिवार वालों में आपसी तालमेल और प्रेम रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

  Cancer| कर्क  

           किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन मैं अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। बिजनेस के काम और नौकरी की जिम्मेदारियों से आपको थकान हो सकती है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली है। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती, डिनर आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

   Leo| सिंह 

            व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। पड़ोसियों के साथ किसी वाद-विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी तथा घर में भी शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2

  Virgo | कन्या 

          धैर्य और शांति रखने से समस्याओं का समाधान निकालने में आसानी होगी। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की वजह से मन व्यथित रहेगा। कोई भी कारोबारी काम कानून के दायरे में रहकर ही करें, इससे आप कई तरह की समस्याओं से बच जाएंगे। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशी भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

  Libra | तुला

             अनुभवी लोगों से मिल मुलाकात होगी तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगें। कोई समस्या आने पर आप उससे अपनी योग्यता के बल पर बाहर निकलने में सक्षम रहेंगे। इस समय बिजनेस में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने की स्थिति बनेगी। पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

     Scorpio | वृश्चिक

         किसी के साथ भी वाद-विवाद या मनमुटाव से बचें। आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा । प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

   Sagittarius | धनु 

         घर के साथ-साथ बाहरी गतिविधियों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखे। आज दिन भर किसी ना किसी बात को लेकर मुश्किलें बनी रहेगी। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी ।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

          कोई शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें। इनसे निकट भविष्य में आपको बहुत ही फायदा होने वाला है। दिन के दूसरे पक्ष में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

  Aquarius | कुंभ

              पिछले काफी समय से चल रही मेहनत के उचित परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में धैर्य के साथ हालात से लडऩे का हौसला रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

  Pisces | मीन  

          आज अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आपके प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें, वरना विवाद बेवजह बढ़ सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होने के योग हैं। परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments