HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 अक्तूबर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (05 अक्तूबर,2024)

  Aries /  मेष

         विद्यार्थी अपनी पढ़ाई से संबंधित समस्याओं को पिता की मदद से सुलझाएं। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई निर्णय लेने जा रहे हैं, तो आज उस पर गंभीरता से विचार विमर्श करें, आपका कार्य बन सकता है। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें।व्यवसाय में मन मुताबिक कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक काम मिलेगा। वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 1

  Taurus/  वृष

         रुका हुआ कोई आय का स्त्रोत शुरू होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे। कामकाज में कुछ बाधाएं रहेंगी। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच रोमांटिक संबंध बने रहेंगे। अपने लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। थकान और आलस ऐसी स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

 Gemini | मिथुन

          आपका समझदारी पूर्ण व्यवहार और उचित आचरण नुकसान को भी फायदे में परिवर्तित करने में सक्षम रहेगा। लेनदेन संबंधी गतिविधियों में भी फायदा होगा। युवाओं का कोई रुका हुआ या लंबित पड़ा हुआ काम संपन्न हो सकता है। परिवार जनों तथा जीवनसाथी का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां रहेंगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2

   Cancer| कर्क

          काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल होने से घर के सभी सदस्य बहुत अधिक आनंदित होंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। प्रेम संबंधों में लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

    Leo| सिंह 

           फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाहन अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें।ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रह सकती है। परंतु आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 4

  Virgo | कन्या 

             विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी। फिजूल के खर्चे रहेंगे। आज किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित ही रखें। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

   Libra | तुला

            अपने राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें, यह संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू अथवा प्रतियोगिता, परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपको ही हासिल होगी। संतान के करियर संबंधी भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

            मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी। उन्नति का भी कोई मार्ग प्रशस्त होगा। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में ना लें। दांपत्य संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। जुखाम तथा बुखार की समस्या से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

   Sagittarius | धनु 

          आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। लोगों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

  Capricorn | मकर 

          महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो शांति से समाधान निकाले। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में आपके कार्यों के सराहना होगी। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रियता रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

   Aquarius | कुंभ

           किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

  Pisces | मीन  

          आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। परिवार जनों की मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं।व्यवसायिक गतिविधियों में और अधिक फोकस रहने की जरूरत है, इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी।पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ अनबन रह सकती हैं। जुकाम, खांसी जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments