HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (02 अक्तूबर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (02 अक्तूबर,2024)

  Aries /  मेष

          प्रियजन से आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। धैर्य और शांति पूर्ण तरीके से अपने कामों को अंजाम दें। रुका पैसा मिल सकता है, इसलिए उसके लिए प्रयासरत रहें। किसी अपरिचित पर भरोसा करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों को लेकर समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है। पति-पत्नी को साथ-साथ कुछ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

  Taurus/  वृष

          आप अपने वाक चातुर्य और योग्यता से तमाम बाधाएं पार करके आगे बढ़ेंगे। किसी असमंजस की स्थिति में नजदीकी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा ना करें तथा अपने घर और व्यवसाय पर ध्यान दें। सरकारी नौकरी में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

 Gemini | मिथुन

         आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। फोन द्वारा कोई महत्वपूर्ण शुभ सूचना मिलेगी तथा किसी प्रिय मित्र से भी बातचीत होगी। मुश्किल समय में कोई राजनैतिक सहायता भी मिल सकती है। सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से कुछ काम बिगड़ भी सकते हैं। कारोबारी मामलों में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। छाती में जलन और गैस की दिक्कत रह सकती हैं।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 5

   Cancer| कर्क

         भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी और संबंधों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से भी राहत मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने में आपका योगदान आवश्यक है। अगर कोई मदद भी करनी पड़े तो संकोच न करें। सरकारी नौकरी में किसी बात को लेकर वरिष्ठ अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7

    Leo| सिंह 

          स्थान परिवर्तन की कोई योजना बन रही है, तो उसे कार्य रूप में परिणित करने का उचित समय है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी प्रकार के अनबन अथवा झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। बिजनेस के नजरिये से आपके लिए अच्छा समय है। ऑफिस में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति सम्मान और सामंजस्य रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8

  Virgo | कन्या 

         किसी नजदीकी संबंधी का रुका हुआ कार्य आपके प्रयासों से हल हो सकता है। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजना चल रही है, तो आज उस पर अमल करना लाभदायक रहेगा। युवाओं को अपने किसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक प्रयास करने होंगे। व्यवसाय में अभी कोई भी नया कार्य करने में कुछ दिक्कतें रहेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

   Libra | तुला

           घर तथा व्यवसाय दोनों जगह सोच-समझकर निर्णय लेना व्यवस्था को मजबूत बनाकर रखेगा। किसी नजदीकी व्यक्ति की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा।बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। घर के वातावरण को अनुशासित बनाकर रखने में पति-पत्नी दोनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2

   Scorpio | वृश्चिक

            आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने मन की आवाज सुने और उस पर अमल करें। इससे आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। आज कोर्ट केस से संबंधित कोई भी मामला स्थगित रखे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही खर्चों की भी अधिकता रहेगी। घर में सुकून भरा माहौल रहेगा। गैस और बदहजमी से संबंधित चीजों का सेवन ना करें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4

   Sagittarius | धनु 

          इस समय अपने वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। किसी की बातों में आकर आप दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक के साथ अच्छे से पेश आएं। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक तथा खुशनुमा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

  Capricorn | मकर 

          युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत वाला दिन रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगी। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

   Aquarius | कुंभ

        आपका पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला हल होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। बिजनेस कार्य प्रणाली सामान्य रहेगी और मेहनत की अधिकता रहेगी। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

  Pisces | मीन  

         आज आपको मन में चल रहे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग अपनी किसी गतिविधि में नाकामयाबी को लेकर घबराने की बजाय पुन: प्रयास करें। कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत और समय देने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर न पडऩे दे। किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है ।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments