HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (01 अक्तूबर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (01 अक्तूबर,2023)

    Aries /  मेष 

         समय के हिसाब से अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। इससे हर परिस्थिति में व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। आज परिस्थितियां विपरित रहेंगी। विवादों से बचें। बिजनेस में कर्मचारियों और साथियों से मदद मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

    Taurus/  वृष

          आपका काम में मन लगेगा। दोस्तों के साथ भी अच्छा समय बीतेगा। रोजमर्रा के इस्तेमाल की कोई चीज खराब होने से सुधार में पैसा खर्च होगा। बिजनेस संबंधी ठोस और जरूरी फैसले ले सकते हैं। जिसके नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे।परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्लान बनेगा। आपकी सेहत पर ज्यादा मेहनत का नकारात्मक असर पड़ सकता है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

   Gemini | मिथुन

        पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयासरत थे आज उस में गति आएगी और आपको सफलता भी मिलेगी। अनुभवी लोगों से मेल मिलाप तथा नई जानकारियां हासिल होंगी। नजदीकी संबंधों में बहम जैसी स्थिति टकराव ला सकती हैं । व्यवसाय संबंधी कोई कोई अधूरा काम आज संपन्न हो सकता है। परिवार जनों के साथ हंसी-खुशी दिन व्यतीत होगा। गिरने से या किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका बन रही है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

   Cancer| कर्क  

           दिन की शुरुआत बहुत ही सुकून भरी रहेगी। दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें, जल्दी ही सब ठीक हो जाएगा। बिजनेस में अपने कामों पर बहुत मेहनत करने की जरूरत है। मुश्किल समय में किसी काबिल इंसान से मदद लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर का वातावरण सुखद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

   Leo| सिंह 

           आप पर घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आपकी सकारात्मक कार्यप्रणाली द्वारा काफी हद तक सुलझ जाएंगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। कारोबार को लेकर परिस्थितियां जल्दी ही आपके फेवर में होंगी। परिवार वालों के बीच आपसी समझ और प्यार घर में और अधिक खुशहाली लाएंगे। एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

  Virgo | कन्या 

          किसी की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी । विद्यार्थियों और युवाओं का अपने अध्ययन और करियर के प्रति फोकस रहेगा। किसी संबंधी के व्यक्तिगत जीवन में चल रही परेशानियों से आपको चिंता रहेगी। ऑफिस में कई कामों पर एक साथ ध्यान देना पड़ेगा। घर में सभी सदस्यों का अपने अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

   Libra | तुला

          आपका कोई मनोनुकूल काम बनने से मानसिक सुख-शांति बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके दिन को और अधिक खुशनुमा बनाएगी। व्यवसाय में परिस्थितियों सामान्य ही रहेंगी। आय के साधन बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की भी स्थिति रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। सेहत का ध्यान रखें ।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7

  Scorpio | वृश्चिक

         संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। निवेश संबंधी संभावनाओं को क्रियान्वित करना फायदेमंद रहेगो। बिजनेस के काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो जाएंगे। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। किसी भी तरह का जोखिम ना लें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4

    Sagittarius | धनु 

          परिवार जनों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। आज आपको किसी उलझन से छुटकारा मिलने वाला है। बच्चों की प्रोग्रेस देखकर संतुष्टि रहेगी। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। खुशियां रहेंगी। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करना आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

     Capricorn | मकर 

              किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां जाने का आमंत्रण मिलेगा। आपके लिए यह बेहतरीन समय है इसका भरपूर सदुपयोग करें। कुछ खास फैसला भी लेने पड़ सकते हैं, जो कि फायदेमंद ही साबित होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में पूरी निष्ठा रखें। पारिवारिक माहौल सुखद खुशनुमा रहेगा। किसी मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित तथा खुश रहेगा। युवा अपने करियर को लेकर और ज्यादा सजग रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

   Aquarius | कुंभ

          कोई पैतृक मामला आज हल हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है । ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार को अधिक समय ना दे पाने से परिवार जनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

   Pisces | मीन  

           आपको लंबे समय से चली आ रही किसी तनाव और चिंता से राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए मामले संपूर्णता की ओर आगे बढ़ सकते हैं। मनोरंजन अथवा धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। घर में मेहमानों के आगमन से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में रुकावटें भी आएंगी। प्रेम संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें ।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments