Aries / मेष
आप जो काम सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। परिवार के सदस्यों की जरूरत पूरी करने में आपका समय बीतेगा। यात्रा स्थगित रखें, क्योंकि इसमें कुछ फायदा भी नहीं होगा। कारोबार में आश्चर्यजनक उपलब्धि मिल सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात फायदेमंद होगी। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही है। सावधानी रखें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8
Taurus/ वृष
प्रॉपर्टी का विवाद आज दूर हो जाएगा। आपसी संबंध भी बेहतर होंगे। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पड़ोसियों के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। रुका पैसा मिल सकता है, इसलिए कोशिश करते रहें। घर का माहौल सुखद और अनुशासित रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5
Gemini | मिथुन
कोई फायदेमंद नजदीकी यात्रा हो सकती है। ज्यादा सोच-विचार करने में समय न बीताएं। नहीं तो कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। ऑफिस में विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। भावनाओं पर काबू रखें।प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में वातावरण सकारात्मक रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7
Cancer| कर्क
किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन मैं अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। बिजनेस के काम और नौकरी की जिम्मेदारियों से आपको थकान हो सकती है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली है। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती, डिनर आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6
Leo| सिंह
व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों के लिए जरूर निकालें इससे आप अपने अन्य कार्यों पर भी अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। पड़ोसियों के साथ किसी वाद-विवाद में उलझने से मामला बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी तथा घर में भी शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Virgo | कन्या
धैर्य और शांति रखने से समस्याओं का समाधान निकालने में आसानी होगी। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। कहीं से कोई अशुभ समाचार मिलने की वजह से मन व्यथित रहेगा। कोई भी कारोबारी काम कानून के दायरे में रहकर ही करें, इससे आप कई तरह की समस्याओं से बच जाएंगे। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशी भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Libra | तुला
अनुभवी लोगों से मिल मुलाकात होगी तथा आपसी विचारों के आदान-प्रदान से कई सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगें। कोई समस्या आने पर आप उससे अपनी योग्यता के बल पर बाहर निकलने में सक्षम रहेंगे। इस समय बिजनेस में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने की स्थिति बनेगी। पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को तूल ना दें। अत्यधिक कार्यभार आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका देगा।
Scorpio | वृश्चिक
किसी के साथ भी वाद-विवाद या मनमुटाव से बचें। आपके अपने कुछ खास लोग ही आपके लिए गलतफहमियां पैदा कर सकते हैं, इसलिए किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा । प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5
Sagittarius | धनु
घर के साथ-साथ बाहरी गतिविधियों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखे। आज दिन भर किसी ना किसी बात को लेकर मुश्किलें बनी रहेगी। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। घर में सुख-शांति रहेगी तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी ।
Capricorn | मकर
कोई शुभ समाचार मिलने से पूरा दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें। इनसे निकट भविष्य में आपको बहुत ही फायदा होने वाला है। दिन के दूसरे पक्ष में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8
Aquarius | कुंभ
पिछले काफी समय से चल रही मेहनत के उचित परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में धैर्य के साथ हालात से लडऩे का हौसला रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं।
Pisces | मीन
आज अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। आपके प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें, वरना विवाद बेवजह बढ़ सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होने के योग हैं। परिजनों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 3