HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (07 नवम्बर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (07 नवम्बर,2023)

   Aries /  मेष 

         आज किसी परिजन से मुलाकात पर प्रसन्नता होगी। घर में चल रही किसी परेशानी से निजात मिलेगी। व्यवसाय और रोजगार में बढ़ोतरी होगी। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। उधार लेनदेन से आर्थिक समस्या हो सकती है। बिजनेस के कामों में उतार-चढ़ाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र के सहयोग से कोई समस्या भी दूर हो सकती हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

  Taurus/  वृष

           आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन द्वारा अधूरे कार्य गति में आएंगे। कहीं रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती हैं। पार्टनर से मिली मदद की वजह से व्यक्तिगत समस्या दूर होगी। जिनका विवाह तय होने में देर हो रही थी, उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 1

  Gemini | मिथुन

          आप संतान की सेहत को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। किसी पर भी भरोसा करने से बचें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोग अपने काम पर ध्यान दें। अन्य बातों में उलझना आपके लिए तकलीफ बढ़ाएगा। अचानक ही किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी जो कि फायदेमंद रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

  Cancer| कर्क  

           प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों में वृद्धि होगी, परंतु ज्यादा मुनाफा की उम्मीद ना रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

 Leo| सिंह 

          विद्यार्थियों के किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी। आज कुछ खास लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय जोश की बजाय होश से काम ले।कारोबार संबंधी किसी योजना को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है।पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 1

   Virgo | कन्या 

          किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसे आज सुलझा लेना उचित होगा।नौकरी में काबिलियत के दम पर आपको खास प्रोजेक्ट मिल सकता है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। परिवार में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

  Libra | तुला

          बिजनेस में उन्नति होने के योग प्रबल हो रहे हैं। पारिवारिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रियजनों संग मजेदार समय व्यतीत करेंगे, पुरानी यादों को ताजा करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका रुझान रहेगा और मान-सम्मान भी बना रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए मौज मस्ती भरा दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बेहतर करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

          काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। अगर लोन के लिए प्रयासरत है, तो आज यह समस्या हल हो जाएगी।युवाओं को सरकारी विभाग में नौकरी मिलने की संभावना है।परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ेंगे। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9

  Sagittarius | धनु 

         किसी नजदीकी संबंधी का रुका हुआ कार्य आपके प्रयासों से हल हो सकता है। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं को आकार देने का उत्तम समय है। रूपए-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। सरकारी नौकरी में कोई विशेष अथॉरिटी मिलेगी। घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

  Capricorn | मकर 

          युवाओं को किसी कॉम्पिटिशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है। परिवार संबंधी किसी भी मुद्दे को धैर्य और शांति से सुलझाएं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां अवश्य आएंगी।जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। खांसी, जुकाम तथा बुखार की स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 3

  Aquarius | कुंभ

          घर के वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से कोई खास कार्य संपन्न होगा। किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर तनाव ना हावी होने दें तथा अपना मनोबल बनाए रखें। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रहेगा। एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

    Pisces | मीन

         आपके मधुर व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे । किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और नई शुरुआत का भी योग है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments