Aries / मेष
घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर योजनाएं बनेंगी। आपको अपने व्यवहार और दिनचर्या में आश्चर्यजनक सुधार दिखेगा। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग किसी को अपने कार्यों की जानकारी न दें। परिवार से संबंधित परेशानी आपसी विचार विमर्श से हल होगी। त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7
Taurus/ वृष
कोई मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन आय की स्थिति भी बेहतर होने से दिक्कत नहीं होगी। किसी के साथ व्यर्थ वाद-विवाद की स्थिति में न पड़ें। व्यवसाय में कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने कामों को बखूबी अंजाम देंगे। घर का वातावरण को खुशहाल बना रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात के अवसर बनेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6
Gemini | मिथुन
किसी प्रिय मित्र से बात होगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अपने महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ सलाह-मशवरा जरूर करें। विद्यार्थियों को अपने किसी सब्जेक्ट की समझ न होने से तनाव रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने से आपको कोई अथॉरिटी मिल सकती है। घर में उत्तम व्यवस्था बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 5
Cancer| कर्क
आपके कई अटके काम आज बनेंगे। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है। युवा वर्ग इधर-उधर की बातों से दूर रहें। माता-पिता से आपको किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आस-पड़ोस में किसी बात को लेकर वाद-विवाद की आशंका लग रही है, व्यर्थ की बहसबाजी में ना पड़े। सेहत का ध्यान रखें, गले से संबंधित दिक्कत आ सकती है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
आपके लिए धन के मामले में आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी लेन-देन न करें। नौकरी और रोजगार के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर मिलेंगे। स्टूडेंट्स को शिक्षा में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ ना कुछ दिक्कतें रहेंगी। परंतु जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 2
Virgo | कन्या
कन्या राशि वाले व्यापारिक जातकों के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला रहेगा। भाग्य का पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में आपको कोई निर्णय लेने में सहयोग मिलेगा । मानसिक तौर पर स्वस्थ महसूस करेंगे। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती है। किसी व्यक्ति के जीवन में जरूरत से अधिक दखलंदाजी न दें। बाहरी लोगों के साथ व्यक्तिगत चर्चा न करें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5
Libra | तुला
युवा अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से सुकून मिलेगा । कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बेहतर होगा कि इस समय कोई नया निर्णय नहीं ले। पब्लिक रिलेशन से आपके बिजनेस में नए स्त्रोत बन सकते हैं। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3
Scorpio | वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरे के कामों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी अजनबी के साथ आपकी बहस हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना है। अत्यधिक क्रोध और तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाए रखें।
शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 8
Sagittarius | धनु
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, उसमें आज सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
Capricorn | मकर
इस समय सोच-समझकर किया गया फैसला भविष्य में लाभदायक साबित होगा। व्यर्थ की गतिविधियों और मौज-मस्ती में अपना समय नष्ट न करें। किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। व्यवसाय में अपनी सूझबूझ और समझदारी से मुश्किल समस्या का हल मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। गैस और एसिडिटी बढ़ सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3
Aquarius | कुंभ
आपके रुके काम बन सकते हैं, उन पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कुछ समय धार्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। इससे आपको शांति मिलेगी। भाइयों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। इस समय किसी भी प्रकार की ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम न बनाएं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए राहत और सुकून देने का काम करेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ रंग- जामुनी,शुभ अंक- 9
Pisces | मीन
बुजुर्गों की सेवा में अपना योगदान अवश्य दें, इससे आपको सुकून मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें, कोई काम बनते-बनते बिगड़ भी सकता है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल और प्रेम बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6