Aries / मेष
किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका सहयोग बना रहेगा। दूसरों के प्रति सद्भाव रखने से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अनजान लोगों को पैसा उधार ना दे, ना ही उन पर विश्वास करें। बिजनेस संबंधित ज्यादा जानकारियां हासिल करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती हैं।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6
Taurus/ वृष
सरकारी मामलों से आज कुछ राहत मिल सकती है। मौज मस्ती के बाद अब बच्चों का ध्यान पुन: अपनी पढ़ाई की तरफ एकाग्र उचित रहेगा। किसी की भी बातों में ना आकर अपने ऊपर ही भरोसा रखें, वरना भावनाओं में बहकर अपना नुकसान कर सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए विवाह संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2
Gemini | मिथुन
संतान की शिक्षा को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आज किसी खास व्यक्ति के साथ आपका वार्तालाप होगा। फाइनेंस संबंधी कार्यों को पूरा करने में ज्यादा अहमियत दें। अफवाहों पर ध्यान दिए बिना अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहे। सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में आएंगे। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्य की अधिकता बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1
Cancer| कर्क
अपने लिए कुछ नया करने की इच्छा होगी। नजदीकी रिश्तेदारों से भेंट हो सकती है। सरकारी कार्यों में ढील न दें, वर्ना आप परेशानी में पड़ सकते हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त मेहनत करने की जरूरत है। युवाओं को रोजगार का अवसर मिलने से राहत मिलेगी।- जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास और धैर्य प्रदान करेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज,शुभ अंक- 5
Leo| सिंह
कुछ नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। आज अचानक ही ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपकी उन्नति में सहायक होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में सफलता मिलने की संभावना है। यात्रा को कैंसिल करने का निर्णय उत्तम रहेगा। कारोबार में कोई छोटा निवेश करना लाभकारी रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- नीला,शुभ अंक- 4
Virgo | कन्या
आज दिनभर काम के बोझ की अधिकता रहेगी, लेकिन सभी कार्य समय पर पूरे हो आएंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। पैतृक संबंधी मामले में विवादित स्थितियां बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में गड़बड़ी हो रही है तो धैर्य से इसे समझने की कोशिश करें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग- केसरिया,शुभ अंक- 9
Libra | तुला
अगर कोई कोर्ट केस की कार्यवाही चल रही है तो उसका फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। आज कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी व्यवहार कुशलता और सूझबूझ से समाधान भी ढूंढ लेंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। आपकी मेहनत और उचित कार्य प्रणाली से व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 4
Scorpio | वृश्चिक
व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। किसी निकट संबंधी से कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। युवा पारिवारिक कामों में शामिल होंगे। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को दिक्कत न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें।। नौकरी में यात्रा संभव है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। जोड़ों के दर्द, एसिडिटी जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2
Sagittarius | धनु
किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। बंटवारे से संबंधित कार्य किसी की मध्यस्थता से हल हो सकता है। व्यवसाय में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी निकलेगा। ऑफिस में टीम वर्क के साथ काम करने से ज्यादा लाभ मिलेगा। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं, उन्हें अपने काम पर हावी न होने दें। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 6
Capricorn | मकर
आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जिस पर अमल करना आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित होगा। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। बिजनेस में निवेश करने का अच्छा समय है। ऑफिस में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझाव पर भी ध्यान अवश्य दें। जीवन साथी और परिवार के साथ शॉपिंग और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 7
Aquarius | कुंभ
मित्रों या सहयोगियों से फोन पर हुई बातचीत फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी समस्या का समाधान मिलेगा। कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी, परंतु जल्दी ही सूझबूझ से इन समस्याओं का निवारण हो जाएगा। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें। विवाहित लोगों के जीवन में नकारात्मक बातों की वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- जामुनी,शुभ अंक- 8
Pisces | मीन
घर के रखरखाव की रूपरेखा बनेगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के सम्मान से उन्हें खुशी मिलेगी। किसी धार्मिक यात्रा का भी प्लान बन सकता है। बच्चों की पढ़ाई अथवा करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। व्यवसायों के लिए दिन उत्तम रहेगा। ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी, इनकम भी अच्छी होगी। घर में तनाव हो सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- केसरिया,शुभ अंक- 1