Aries / मेष
आर्थिक लाभ की महत्वपूर्ण संभावनाएं बनी हुई हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के लिए एकाग्रचित्त रहना होगा, तभी सफलता मिलेगी। लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी बरतें।प्राइवेट नौकरी में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो रही हैं। अविवाहितों के लिए आज बेहतरीन रिश्ता आने वाला है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
कुछ नजदीकी और दूरदराज की यात्राएं होने के योग हैं जो कि लाभदायक साबित होंगे। आप अपना हर काम योजनाबद्ध तरीके से करना होगा । संतान की पढ़ाई और करियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। व्यवसाय में कुछ व्यवधान और दिक्कतें बनी रहेंगी। पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ मेल-मिलाप प्रसन्नता देगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5
Gemini | मिथुन
आप किसी भी परेशानी को आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। स्थान परिवर्तन संबंधी योजना पर विचार-विमर्श हो सकता है अथवा कोई पैतृक संपत्ति संबंधी कोई मसला हल होने की संभावना है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा न लगाएं। नुकसान होने की आशंका है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8
Cancer| कर्क
वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में अपनी आस्था और रुझान रखने से आपके व्यक्तित्व और अधिक निखार आएगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी या आवेश में आकर लेने से बचना चाहिए। इस समय उधार दिए हुए पैसे की वापसी भी मुश्किल है। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा। कोई मांगलिक कार्य संबंधी भी योजनाएं बनेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
आप पारिवारिक जिम्मेदारियोंंं को बखूबी निभाने में कामयाब रहेंगे। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई झमेला चल रहा है, तो आज उसका समाधान मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार के लिए संघर्षरत युवाओं को आज मन मुताबिक सफलता मिलेगी। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। अपच व भूख ना लगने जैसी परेशानी महसूस होगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8
Virgo | कन्या
किसी राजनीतिक अथवा अनुभव व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई व्यक्तिगत रुका हुआ कार्य हल हो सकता है। घर में सुधार संबंधी योजनाएं बनेगी। जिसमें आपके निर्णय बहुत ही बेहतरीन रहेंगे। बिजनेस में लंबे समय से रूके कामों में तेजी आएगी। दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम प्यार और सामंजस्य बढ़ेगा। गलत खानपान की वजह से गला खराब रह सकता है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6
Libra | तुला
अपनी क्षमता अनुसार किसी विशेष काम को अंजाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या के साथ-साथ देश-विदेश संबंधी जानकारियां भी हासिल होगी। प्रॉपर्टी आदि से जुड़े कार्यों को लेकर भाग-दौड करनी पड़ सकती है। खर्चो पर भी काबू रखना जरूरी है। वरना बजट गड़बड़ा जाएगा। व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर में भी सुख-शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7
Scorpio | वृश्चिक
मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। आपको उनकी मदद भी करनी पड़ सकती है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात का भी मौका मिलेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में अपने अभिभावकों और अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनेंगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2
Sagittarius | धनु
कोई उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा हासिल करने के प्रयास सफल रहेंगे। दिन के दूसरे पक्ष में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, परंतु आप अपने आत्म विश्वास और योग्यता द्वारा उनका समाधान आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यवसाय की स्थिति में सुधार आएगा। परिवारजनों के साथ कोई मनोरंजन, डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है। एसिडिटी की समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 5
Capricorn | मकर
किसी नजदीकी संबंधी का घर में आगमन होगा तथा सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। किसी भी तरह की उधारी करना आपको आर्थिक समस्या में डाल सकता है। कारोबार में सुधार होगा। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे तथा परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा। सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3
Aquarius | कुंभ
आप आज किसी भी परेशानी को आसानी से दूर करने में कामयाब रहेंगे। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मसला हल होने की उचित संभावना है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह पर अमल करना आपको कोई रास्ता सुझा सकता है। घर की समस्याओं को समय रहते सुलझाने का प्रयास करें, अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 9
Pisces | मीन
आज लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। किसी विशेष कार्य को लेकर की गई मेहनत के आज अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधित कार्यों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को आज कोई विशेष कार्यभार मिलेगा। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। शारीरिक थकान की वजह से कुछ कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग- गहरा पीला, शुभ अंक- 2