HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (23 जून,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (23 जून,2024)

   Aries /  मेष

          आज का दिन आपके लिए आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता देने वाला रहेगा। संतान की टेंशन हो सकती है। घर के बड़ों की सलाह से समस्या का समाधान मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा काम के कारण परेशान हो सकते हैं। घर में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। युवाओं की दोस्ती में नजदीकियां बढ़ेंगी। थकान और बदन दर्द हो सकता है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

    Taurus/  वृष

          तरक्की में मददगार लोगों से अचानक मुलाकात हो सकती है। छात्रों को करियर संबंधी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखना जरूरी है। समझ और सावधानी से कामों में तेजी आएगी। कारोबार में समय अनुसार अपने फैसलों और योजनाओं को अंजाम दें। दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Gemini | मिथुन

           कोई परिवर्तन संबंधी योजना बन रहे हैं तो लाभ होगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। मान-सम्मान प्राप्त होगा। मेहमानों की आवाजाही से समय और पैसा खर्च होगा। निजी कामों में व्यस्तता से कार्यक्षेत्र पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोग गैरकानूनी कामों में दिलचस्पी न लें। दांपत्य संबंध में नजदीकियां बढ़ेंगी। गैस, कब्ज की समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 6

 Cancer| कर्क  

         धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय जरूर दें। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक रहेंगे। आपकी योजना को साकार रूप मिल सकता है। किसी भी कार्य में रिस्क लेने से बचें। बिजनेस के कामों में कुछ रुकावटें रहेंगी। काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर परिवार की व्यवस्था पर पड़ेगा। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

  Leo| सिंह 

           आज बिजनेस की यात्रा स्थगित रखें। नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज किसी खास काम में सफलता पाने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी, लेकिन आपको कामयाबी मिलेगी। आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को दिक्कत न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

  Virgo | कन्या 

           परिवार वालों की छोटी-मोटी जरूरत पूरी करने में आपको आनंद मिलेगा। पुरानी चिंताओं से राहत मिलेगी। नजदीकी संबंधी के साथ पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। कारोबारी मामले आपकी सूझबूझ से बेहतर होंगे।जीवनसाथी और परिवार की मदद आपके लिए फायदेमंद होगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

          पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का खत्म होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। बिजनेस में ज्यादा मुनाफा मिलने की उम्मीद न रखें। कामकाज ज्यादा रहेगा। सरकारी नौकरी में मौजूदा परिस्थितियों से काम ज्यादा रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कामों की योजनाएं बनेंगी। आपकी सेहत ठीक रहेगी लेकिन खानपान का विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4

  Scorpio | वृश्चिक

          अपने व्यक्तिगत कार्य की ओर आप उचित ध्यान दे पाएंगे। युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग बना रहेगा। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद न करें। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम प्यार बना रहेगा। पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 3

  Sagittarius | धनु 

             आपकी व्यवस्थित दिनचर्या होने से मानसिक सुकून रहेगा। कोई लाभदायक सूचना मिल सकती है। कुछ समय परिवार के लिए भी निकालें। इससे आपसी तालमेल और अधिक बेहतर होगा। कारोबार में कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे।नौकरी के मामले में लापरवाही करना उचित नहीं है। अविवाहित लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी ।

शुभ रंग- क्रीम,शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

             किसी संबंधी या मित्र की उसकी समस्या के समाधान में मदद करनी होगी। परिवार के साथ समय व्यतीत करके अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार कर लेें। घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण खुशनुमा और सकारात्मक बनेगा। गले में इंफेक्शन और खांसी जुकाम जैसी दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग- पीला,शुभ अंक- 5

    Aquarius | कुंभ

            विद्यार्थियों को उच्च अध्ययन और अनुसंधान में उचित परिणाम मिलेंगे। जीवन बहुत ही सहज और सरल प्रतीत होगा। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में विवाद होने से तनाव रहेगा। आज व्यवसाय में बहुत अधिक व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी मेहनत के परिणाम उत्तम रहेंगे।नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलेगी। घर के माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 3

  Pisces | मीन  

         विद्यार्थियों को कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। वरिष्ठ और सम्मानित लोगों का मान-सम्मान बनाए रखें। कोई पैतृक मसला उठ सकता है। कार्य क्षेत्र पर आपका वर्चस्व बना रहेगा। कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच वैचारिक तालमेल में कुछ कमी रह सकती है। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का उचित समय है। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments