HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (16 जून,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (16 जून,2024)

  Aries /  मेष

            परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम भी बनाएंगे।आप आज खुद को तरोताजा और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल रहेगी। व्यवसाय में सहयोगियों तथा कर्मचारियों की मदद से सब काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम ध्यान देने की जरूरत है। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

 Taurus/  वृष

           आप अपने अंदर अद्भुत शांति महसूस करेंगे। परिवार वालों के साथ यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा। इस समय आराम और सुस्ती की इच्छा को अपने ऊपर हावी ना होने दें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सपरिवार आपस में बैठकर मिलना-जुलना आपको तनावमुक्त और ऊर्जावान रखेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

   Gemini | मिथुन

         विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति रुचि बनी रहेगी। दूसरों से आगे निकलने की चाहत आपके आत्म बल तथा कार्य क्षमता को बढ़ाएगी। अपनी किसी लापरवाही का भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना उलझे। प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

  Cancer| कर्क  

          कुछ खास लोगों से मेल मुलाकात रहेगी। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को और बढ़ाएगा। कारोबार संबंधी नए ऑफर मिलेंगे। नए काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2

  Leo| सिंह 

         विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सही डायरेक्शन में लगाएं क्योंकि समय के साथ किए गए कार्यों के परिणाम भी बेहतर होते हैं। खुद को संयमित और मानसिक रूप से मजबूत रखने से काम में गलतियां होने की गुंजाइश कम होगी । पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल रखना चुनौती रहेगी। बिजनेस में जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4

  Virgo | कन्या 

             सम्मानित तथा प्रभावशाली लोगों के संपर्क से आपको कई नई विषयों की जानकारी मिलेगी। युवा वर्ग को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। वरना इसकी वजह से आपका दांपत्य जीवन भी प्रभावित हो सकता है।इस समय कोई नया कार्य शुरू ना करें तथा वर्तमान गतिविधियों को ही व्यवस्थित करने में ध्यान दें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह को लेकर चर्चा होगी। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती हैं।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

   Libra | तुला

            परिवार में कुछ समय से चल रही अव्यवस्था को दूर करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण नियम बनाएंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है, इसलिए सावधान रहें। बिजनेस करने वालों को नई उपलब्धियां मिलने की संभावना है।साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन समय है। घर में सुकून भरा और खुशनुमा माहौल रहेगा। एसिडिटी और जोड़ों में दर्द की समस्या रहेंगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Scorpio | वृश्चिक

          आज सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। सभी कार्य मन की इच्छा अनुसार होंगे। कलह, वाद-विवाद आदि जैसी स्थितियों से दूर रहने में ही भलाई है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रॉपर्टी की खरीदारी संबंधी कोई कार्य बनने से परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 2

   Sagittarius | धनु 

           अपना कोई सपना साकार करने का उत्तम समय है। प्रभावशाली लोगों के साथ आपके लाभदायक संबंध भी स्थापित होंगे। आस-पड़ोस के मामले में किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में दोबारा मधुरता आएगी। बिजनेस में उधार लेनदेन आज न करें तो बेहतर है। परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य और अनुशासन रहेगा। डिनर और मनोरंजन संबंधी कोई यादगार प्रोग्राम भी बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

          अहम फैसलों में वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में ही अधिकतम समय व्यतीत हो जाएगा। इस समय भूमि के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यो में अधिक लाभ की उम्मीद ना रखें।कारोबारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नियम कायदों में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। घर में मेहमानों के आगमन से आपसी मेल मिलाप सबको खुशी प्रदान करेगा। पीठ का दर्द परेशान करेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

   Aquarius | कुंभ

            पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। घर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी योजना बन रही है, तो आज उसके फलीभूत होने का समय आ गया है। बहुत अधिक कार्यभार होने से खुद को कुछ असहज भी महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को किसी विशेष से संबंधित समस्या रहेगी। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक तथा विश्वास पूर्ण रिश्ता रहेगा। परिवार में भी खुशी का वातावरण बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

  Pisces | मीन  

          संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।घर की व्यवस्था को अनुशासित बनाकर रखने में आप कामयाब रहेंगे। आपको किसी परिजन के कारण कुछ परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं। फायदेमंद डील होने की संभावना है। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से इन्फेक्शन की समस्या बढऩे की आशंका है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments