HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (15 जून,2024 )

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (15 जून,2024 )

  Aries /  मेष

        आपको अंदरूनी शक्तियों को महसूस करने की जरूरत है। संतान की समस्याएं सुलझाने में समय बीतेगा। निजी कामों को गोपनीय रखकर निपटाएं, वरना काम में रुकावटें आ सकती हैं। कारोबारी मामलों में बहुत सावधान रहें। आर्थिक मामलों में कर्मचारी और सहयोगी पर भरोसा न करें। परिवार वालों के बीच सामंजस्य रहने से सुख-शांति का माहौल रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

          युवा अपनी मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लेंगे। व्यवस्थित रहने से आप खुद के लिए भी समय निकालने में सक्षम होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। वैवाहिक संबंध शुभता से परिपूर्ण रहेंगे। एलर्जी और पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

   Gemini | मिथुन

          विद्यार्थियों को अपनी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर सिर्फ महत्वपूर्ण कार्यों में ही केंद्रित रखें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। व्यवसायिक खर्चे बढ़ेंगे परंतु आय की स्थिति पूर्ववत ही रहेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। घर का माहौल को खुशनुमा रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 9

  Cancer| कर्क  

        स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी। यात्रा करते समय अनजान लोगों के संपर्क में ना आए। वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में अतिरिक्त ड्यूटी देनी पड़ सकती है। परिवार जनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। नींद ना आने की समस्या परेशान कर सकती हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2

   Leo| सिंह

           विद्यार्थियों को भी प्रतिस्पर्धा संबंधी कार्य मे अपने प्रयासों के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। सामाजिक रुप से मान प्रतिष्ठा बनी रहेगी।खर्चा की अधिकता की वजह से आर्थिक कशमकश बनी रहेगी। धैर्य और संयम रखें। व्यवसाय के प्रति और अधिक गंभीरता और मेहनत की जरूरत है। परिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और घूमने-फिरने में सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखेंक।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

  Virgo | कन्या

         विद्यार्थियों का पढ़ाई में उचित ध्यान बना रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजना बन रही है, तो उसे वास्तु के अनुरूप कराएं इससे सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। रिश्तेदारों के साथ धन संबंधी लेनदेन करते समय ध्यान रखें कि संबंधों में खटास उत्पन्न ना हो। बिजनेस में अपने काम और योजनाएं किसी से भी शेयर न करें। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

  Libra | तुला

          किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे। युवाओं को अपने करियर से संबंधित अनुकूल परिणाम न मिलने से चिंता रहेगी।कार्यक्षेत्र में किसी तरह का बदलाव करना ठीक नहीं है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का उचित सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

   Scorpio | वृश्चिक

         दूसरों की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान निकालने में आप का विशेष योगदान रहेगा। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। आय के साधन तो बढ़ेंगे परंतु साथ ही खर्चों की अधिकता रहने के कारण सेविंग नहीं हो पाएगी। व्यवसायिक मामलों को लेकर कुछ समस्याएं रहेंगी। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

   Sagittarius | धनु 

         किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। अगर कहीं पैसा फसा हुआ है, तो आज मिल जाने की संभावना है। इस समय किसी भी अनचाही यात्रा से परहेज करें। व्यवसाय में कई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ वाद-विवाद में ना पड़े। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

   Capricorn | मकर 

         खासतौर पर महिला वर्ग के लिए समय अनुकूल चल रहा है। पठन-पाठन तथा लेखन में मन मुताबिक समय व्यतीत होगा। फाइनेंस संबंधित कोई भी निर्णय खुद ही ले। दूसरों पर भरोसा रखना नुकसान दे सकता है। व्यवसाय अथवा ऑफिशियल यात्रा होगी और उसके बेहतरीन परिणाम भी मिलेंगे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर के लिए भी जरूर निकालें। खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानी रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

  Aquarius | कुंभ

        किसी नई योजना पर कार्य शुरू होगा। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। युवा मेहनत और योग्यता से निश्चित ही सफलता हासिल करेंगे। व्यवसाय संबंधित नई संभावनाएं सामने आएंगी। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

   Pisces | मीन  

             विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आप अपने आत्म बल व आत्मविश्वास द्वारा किसी विशेष मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कोई कोर्ट केस संबंधी मामला चल रहा है, तो अभी उलझ सकता है। नौकरी पेशा लोग अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी इन्फेक्शन रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments