HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 जून,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (14 जून,2024)

  Aries /  मेष

         घर और बिजनेस दोनों जगह सामंजस्य बना रहेगा। महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती है। घर-परिवार के कामों में ज्यादा व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात दिनभर के तनाव से राहत देगी। एलर्जी और खांसी, जुकाम हो सकता है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

  Taurus/  वृष

          आपका समय पर काम पूरा होने से मनोबल बढ़ेगा। महिलाएं अपने क्षेत्र में वर्चस्व हासिल करेंगी। मानसिक सुकून के लिए थोड़ा समय आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लें। व्यवसाय संबंधी जरूरी कामों को प्राथमिकता से पूरा करें। रुका हुआ सरकारी काम बन सकता है।ऑफिस का माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। दांपत्य संबंधों में मनमुटाव हो सकते हैं। सिरदर्द की समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

   Gemini | मिथुन

         किसी उथल-पुथल से राहत मिलेगी। किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से जीवन के सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। व्यर्थ के खर्चो को कंट्रोल करें। वाहन या घर की देखभाल संबंधी कामों में खर्चा बढ़ेगा। व्यवसायिक लोगों के संपर्क में रहें। आपको नए मौके मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आप मानसिक और शारीरिक तौर से खुश रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Cancer| कर्क  

          भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में किसी बड़े अधिकारी द्वारा उचित सलाह मिलेगी। शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। बिजनेस की गतिविधियों में किसी तरह का बदलाव करने की कोशिश न करें। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। जुकाम जैसी हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

   Leo| सिंह 

           उधार दिए पैसे की वसूली के लिए समय पक्ष में है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। किसी भी अपरिचित पर ज्यादा भरोसा न करें। अपरिचित लोगों से सामान्य दूरी रखना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियां सामान्य रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ओवरटाइम करना पड़ सकता है। घर में प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1

  Virgo | कन्या

          सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई कीमती चीज की खरीदारी संभव है। भावनात्मक रूप से बहुत सशक्त महसूस करेंगे। बढ़ते खर्चे परेशान कर सकते हैं, लेकिन तनाव में कोई ऐसा निर्णय न लें, कि बाद में पछताना पड़े। कार्यक्षेत्र में धन संबंधी मामलों को लेकर समझौता न करें। नौकरीपेशा लोग लापरवाही से परेशानी में पड़ सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

           आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। खास लोगों से मिलने-जुलने का मौका मिलेगा।कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी जरूर सुनिश्चित करें, वर्ना पैसा डूब सकता है। ऑफिस में माहौल सुकून भरा रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी उत्सव में जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

           निकट संबंधियों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर कोई गंभीर और लाभदायक विचार-विमर्श होगा और उसका सकारात्मक परिणाम भी मिलेगा। कभी-कभी आपका गुस्सा और हस्तक्षेप पारिवारिक लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाता है। घर के कार्यों में आपका रुचि लेना जीवनसाथी को खुशी प्रदान करेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- बादामी ,शुभ अंक- 7

   Sagittarius | धनु 

          अपनी रुचि के कार्यों में सुखद दिन व्यतीत होगा। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर भी योजनाएं बनेंगी। व्यवसाय में आपके भरसक प्रयास और परिश्रम से उचित सफलता मिलेगी। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। महिलाओं को नए लोगों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी ,शुभ अंक- 2

   Capricorn | मकर 

            आज आपको अपनी कई उलझनों का समाधान मिलेगा। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग और आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। इस समय फिजूलखर्च पर भी अंकुश लगाना जरूरी है। व्यापार में विस्तार संबंधी कोई खास अवसर मिलेगा। पति-पत्नी को घर की व्यवस्था सुखद बनाए रखने में आपसी सामंजस्य की जरूरत है। मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

            आपके राजनीति के क्षेत्र में नए-नए लोगों से संपर्क होंगे। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की देखभाल में आपका मुख्य सहयोग रहेगा। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो उसका हल शांतिपूर्ण तरीके से निकालें। कार्यक्षेत्र में नए अनुबंध मिलेंगे।नौकरी के इच्छुक लोगों की मनोकामना पूरी होगी। पति-पत्नी में बेहतर सामंजस्य रहेगा। घर-परिवार की देखभाल में आपका सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- लाल , शुभ अंक- 6

   Pisces | मीन  

           आपका स्वभाव आपको आगे बढऩे के लिए प्रेरित करेगा । परिवार के साथ शॉपिंग में सुखद समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि की नियमित जांच करवाते रहें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- पीला ,शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments