Aries / मेष
किसी योजना पर काम करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। लेनदेन करने पहले बहुत अच्छे से सोच विचार करें। घरेलू खर्चों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। बिजनेस के काम व्यवस्थित करने के लिए नई टेक्नोलॉजी की मदद लें। दांपत्य जीवन मधुर और प्रेम पूर्ण रहेगा। खांसी, जुकाम की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
बड़े और अनुभवी लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। उस पर अमल करें। घर में मेहमानों के आने से खुशी रहेगी।। युवा मौजमस्ती में पड़कर अपने हाथ में आई उपलब्धि को लापरवाही से गंवा सकते हैं। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्य की वजह से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। तनावपूर्ण स्थिति से खुद को दूर रखें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Gemini | मिथुन
घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर न लेकर घर के सदस्यों के साथ भी बांटे। विद्यार्थी पढ़ाई में ध्यान देंगे। अध्यापक की सराहना मिलेगी। नजदीकी संबंधों में किसी बात को लेकर दरार आ सकती है। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग सावधानी से काम करें। थकान और सुस्ती होने से अस्वस्थ महसूस करेंगे।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Cancer| कर्क
युवा अपने भविष्य के प्रति सजग रहेंगे। धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। नजदीकी व्यक्ति आपकी भावनाओं का नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने की संभावना है। उपलब्धियों की वजह से परिवार के लोग खुशी महसूस करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6
Leo| सिंह
धार्मिक गतिविधियों या शांत वातावरण में समय बिताने से मन में सुकून रहेगा। व्यक्तित्व को निखारने का भी मौका मिलेगा। घर मे नजदीकी लोगों के आने से खुशनुमा माहौल रहेगा। कारोबार में कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन समय रहते समाधान मिल जाएगा । नौकरी में सहकर्मी ही आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकते हैं। घर-परिवार और कारोबार के बीच तालमेल रहेगा। खांसी-जुकाम या बुखार की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7
Virgo | कन्या
पुरानी समस्या का निवारण होने से आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। जरूरतमंद लोगों की मदद से खुशी मिलेगी। विद्यार्थी मौजमस्ती में पड़कर पढ़ाई का नुकसान करेंगे। व्यवसायिक कार्य प्रणाली को सीक्रेट रखें। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भी किसी प्रकार का अलगाव होने की आशंका है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
Libra | तुला
कोई रुका हुआ कार्य अथवा जमीन-जायदाद संबंधी कार्य में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। संतान कि किसी उपलब्धि से घर में खुशी भरा माहौल रहेगा।घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में अधिक खर्चा हो सकता है। कारोबार में काम को लेकर बहुत व्यस्तता रहेगी और मुनाफा भी मिलेगा। पारिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6
Scorpio | वृश्चिक
धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका विश्वास आपके अंदर शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा। घर में ही किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यवस्था की वजह से अधिक समय नहीं दे पाएंगे। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9
Sagittarius | धनु
आज आपको रुके हुए कार्यों में प्रगति आएगी। आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा उसे पूरा करने में सक्षम भी रहेंगे। व्यर्थ की गतिविधियों से दूर रहें। बाहरी लोगों का अपने व्यवसाय क्षेत्र पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप ना होने दें। आपके मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। पारिवारिक सदस्यों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3
Capricorn | मकर
घर में बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से प्रसन्नतापूर्ण माहौल रहेगा। प्रतिद्वंद्वी हावी होने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपका अहित करने में सक्षम नहीं होंगे। सिर्फ अपना आत्मविश्वास और मनोबल मजबूत बनाए रखें। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों पर खर्चा अपनी सामथ्र्य से ज्यादा हो जाएगा। पारिवारिक व्यवस्था सुख-शांति पूर्ण बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 7
Aquarius | कुंभ
आप कड़ी मेहनत व परिश्रम से वह सब कुछ हासिल करेंगे जिसकी आपने तमन्ना रखी है। युवा वर्ग भी कोई उपलब्धि हासिल करने से तनावमुक्त महसूस करेंगे।मन में अकारण ही कुछ बेचैनी तथा उदासी जैसी स्थिति रहेगी। कहीं फंसा हुआ पैसा वसूल करने में दिक्कतें रहेंगी। घर तथा व्यवसाय के मध्य आप बेहतर तालमेल स्थापित कर रखेंगे। अत्यधिक मेहनत की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8
Pisces | मीन
घर और समाज में आप अपनी किसी विशेष उपलब्धि की वजह से सम्मानित होंगें। पारिवारिक तथा बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर चलने से व्यवस्थित दिनचर्या व्यतीत होगी। पड़ोसियों के साथ उलझने से आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती हैं। घर का वातावरण सुखमय और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। सिर दर्द समस्या परेशान करेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3