Aries / मेष
अचानक किसी मित्र से मुलाकात का मौका मिलेगा। कई समस्याओं का समाधान निकलेगा। संतान से संबंधित भी चिंता दूर होने से राहत मिलेगी। कोर्ट कचहरी संबंधित महत्वपूर्ण कार्य आज स्थगित रखें। नौकरी में मनचाहे पद के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी तालमेल बेहतरीन रहेगा घर में भी सुख-शांति रहेगी। पेट में जलन और दर्द की समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6
Taurus/ वृष
आपके राजनैतिक संपर्क हैं, तो उन्हें अधिक बेहतर बनाएं। उनसे आपको उचित लाभ हो सकता है। युवाओं को किसी कार्य में परेशानियां और रुकावट आने से उदासी महसूस हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, तो उचित है। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8
Gemini | मिथुन
अपने कामों में पूरी तरह लग जाएं। लाभ मिलेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। ससुराल के साथ संबंध मधुर बनाने में आपके प्रयास जरूरी हैं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। नए काम को शुरू करने की भी योजना बनेगी। घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कोई पारिवारिक कार्य हल हो जाएगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2
Cancer| कर्क
आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान रखें। संतान के साथ एक मित्र की तरह उनका मार्गदर्शन करें। नौकरी पेशा लोगों को मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। परिवार के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
आज किसी दीर्घकालिक लाभ की योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी चिंता का समाधान मिलने से मानसिक शांति रहेगी। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम दे पाएंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। बुखार जैसी परेशानी को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3
Virgo | कन्या
आज आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा।पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। गैस और एसिडिटी की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 7
Libra | तुला
आपके लिए इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी कार्य तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है।बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है । पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में प्रगाढ़ता आएगी। कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
Scorpio | वृश्चिक
घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों के वजह से बजट बिगड़ेगा। व्यवसाय गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1
Sagittarius | धनु
हास-परिहास तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों को लेकर सचेत रहे, इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2
Capricorn | मकर
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के नकारात्मक गतिविधि आपको विचलित कर सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी।ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9
Aquarius | कुंभ
घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6
Pisces | मीन
आपका वर्चस्व, मान-सम्मान बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। कारोबार से संबंधित कुछ नई योजनाएं बनेगी। नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से मुसीबत आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में अपना सहयोग अवश्य दें। मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4