HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 जनवरी,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 जनवरी,2025)

Aries /  मेष

           आलस्य छोड़कर लक्ष्य पूरा करने के लिए आप पूरे मन से कोशिश करेंगे। सुकून पाने के लिए अपने लोगों के साथ मौज-मस्ती का माहौल बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा करने का मौका बिल्कुल न छोड़ें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और ट्रांसफर मिलने की संभावना है। घर में सुख-सुविधाओं की चीजों की खरीदारी होगी। तनाव और थकान से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

Taurus/  वृष

         विद्यार्थियों का पढ़ाई पर फोकस रहेगा। जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके कामों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। अचानक कुछ खर्चे हो सकते हैं। जिन्हें टालना असंभव होगा। ऑफिस में अपने सहयोगी के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कमर दर्द की समस्या को लापरवाही में न लें, तुरंत इलाज करवाएं।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

Gemini | मिथुन

           अपने हाथ में आई हुई उपलब्धि को हासिल करने में देर न करें। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली वाणी दूसरों पर अच्छी छाप छोड़ेंगे।किसी पर भी आंख बंदकर के विश्वास न करें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस रहें। बिजनेस के कामों के लिए समय बहुत अनुकूल तो नहीं है। नौकरी में किसी सहयोगी की मदद से आप अपना टारगेट हासिल कर लेंगे। परिवार का आपसी तालमेल घर में सुख-शांति रखेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6

Cancer| कर्क  

        कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापिस में सकता है। किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें। तथा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

Leo| सिंह 

           घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में समर्थ रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जुकाम और खांसी जैसी शिकायत रह सकती है।लापरवाही ना करें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

   Virgo | कन्या 

           संतान के करियर संबंधी कोई रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। वर्तमान व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। नए अनुबंध भी मिलेंगे। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4

 Libra | तुला

          स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। कारोबारी मामलों में सुधार होगा तथा रुका पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे जिससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

 Scorpio | वृश्चिक

           पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना घर में खुशनुमा माहौल बनाएगा। किसी निकट संबंधी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। महिलाएं अपने कारोबार को लेकर भरपूर मेहनत करेंगी और फायदा भी उठाएंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी। जुखाम, खांसी,जैसी समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

 Sagittarius | धनु 

             आप में हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। और अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। व्यवसाय में काम की क्वालिटी में सुधार होने की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा के कारण निजी काम अधूरे रह सकते हैं। पति-पत्नी में चल रहे मतभेद दूर होंगे। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी और खांसी, जुखाम हावी हो सकते हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

  Capricorn | मकर 

            किसी विशेष समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में समय व्यतीत करने से अपना नुकसान ही करेंगे। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी रह सकती है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

 Aquarius | कुंभ

           विशेष लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। वर्किंग महिलाएं अपने घर और प्रोफेशन के बीच तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेगी। घर की गतिविधियों में भी आपका सहयोग बना रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

 Pisces | मीन

          घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे । विद्यार्थियों को अपनी किसी कॉम्पिटिशन आदि में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है और अच्छा मुनाफा भी होगा घर में त्यौहार की तैयारी को लेकर चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments