Aries / मेष
प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार में धार्मिक आयोजन की योजना बन सकती है। कानूनी मामलों से बचकर रहें। पुराना झगड़ा दोबारा शुरू हो सकता है। बिजनेस में निवेश करना फायदेमंद होगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस का वातावरण तनाव मुक्त रहेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4
Taurus/ वृष
परिवारिक और सामाजिक कामों में जो योगदान दे रहे हैं, उसके आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। मेहनत से उपलब्धि मिल सकती है। घर के बड़े लोगों के मान सम्मान का ध्यान रखें। बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से डांट-फटकार सुननी पड़ सकती है।पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तालमेल बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6
Gemini | मिथुन
सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। पहचान भी बढ़ेगी।रिश्तेदारों के साथ पैसों के लेनदेन में ध्यान रखें। संबंध भी बिगड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती हैं। ऑफिस में टीम वर्क में काम करना फायदेमंद रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। इंफेक्शन की वजह से त्वचा संबंधी कोई दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2
Cancer| कर्क
किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन मैं अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। क्रोध करने से बचें तथा मेलजोल और सहयोग से अपना काम समय पर निपटाने की कोशिश करें। बच्चों की कोई गलत बात आपको आहत कर सकती है। परंतु डांट-फटकार की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से समझाने का प्रयास करें। कुछ समय परिवार जनों के लिए भी जरूर निकालें। बिजनेस के काम और नौकरी की जिम्मेदारियों से आपको थकान हो सकती है। पीठ दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
नई शुरुआत को गंभीरता से लेने की कोशिश करें। अपने आलस और गैर जिम्मेदार स्वभाव की वजह से नुकसान हो सकता है। आपको दोबारा कोई मौका मिल सकता है। आपकी वजह से पार्टनर को प्रेरणा मिलेगी। व्यवसाय में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी। नया काम शुरू करने के लिए स्थिति पक्ष में है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी । प्रेम संबंधों के मामले में थोड़ा सावधान रहें तथा लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5
Virgo | कन्या
व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन चिंता भरा रहेगा। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन हानि के योग बने हुए हैं। मित्रों से मुलाकात तथा किसी विशेष विषय पर वार्तालाप होने से मन को सुकून मिलेगा। बच्चों को आज अपने माता-पिता से कुछ नया सीखने को मिलेगा। शाम के समय आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशी भरा माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Libra | तुला
आपकके लिए कार्यक्षेत्र में किसी अनुभवी की सलाह फायदेमंद रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। दूसरों के झमेले में ना पड़े, अन्यथा बैठे-बिठाए आपके ऊपर भी कोई मुसीबत आ सकती हैं। बच्चों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इस समय बिजनेस में मेहनत ज्यादा और फायदा कम होने की स्थिति बनेगी। दांपत्य जीवन में नई खुशियों का आगमन होगा। गलत निर्णय के कारण आपकी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने की कोशिश करें। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3
Scorpio | वृश्चिक
आप सकारात्मकता की वजह से अधिक मेहनत कर पाएंगे। फायदा मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिल सकता है, जिससे नुकसान दूर हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी। परिवार की बड़ी समस्या दूर करने के लिए आपका योगदान रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा तथा घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी।
शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 7
Sagittarius | धनु
कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना और प्रारूप अवश्य बनाएं, इससे आप ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। घर के साथ-साथ बाहरी गतिविधियों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखे। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे। घर में सुख-शांति रहेगी तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग बना रहेगा। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5
Capricorn | मकर
आध्यात्मिकता के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें। इनसे निकट भविष्य में आपको बहुत ही फायदा होने वाला है। दिन के दूसरे पक्ष में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और शांति रखें तथा पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Aquarius | कुंभ
बातों को अधिक गंभीरता से लेने की वजह से नकारात्मक महसूस होगा, लेकिन आपकी संगत के कारण इस परिस्थिति में और विचारों में बदलाव नजर आएगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चों की संगति और गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें और उनका मार्गदर्शन करते रहें। फाइनेंस संबंधी मामलों को स्थगित ही रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5
Pisces | मीन
मीन राशि वालों आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहने वाला है। धन लाभ होने के आसार है। आज अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। सरकारी गतिविधियों में भी बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होने के योग हैं। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी । सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7