Aries / मेष
आपको उम्मीद से ज्यादा अच्छी सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या नौकरी कर रहे लोगों को किसी समस्या का हल मिल जाएगा बेवजह नकारात्मक बातों को अपने दिमाग में न रखें। बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी, लेकिन ज्यादा मुनाफे की उम्मीद न करें। विवाह योग्य लोगों के लिए आने वाले रिश्ते में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7
Taurus/ वृष
आपको आज वो मिल सकता है। कुछ नए कामों की योजनाएं बनेंगी। युवा अपनी समस्या का समाधान न मिलने से डिप्रेशन या उदासी महसूस कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में काम का दबाव रहेगा।ऑफिशियल कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी। छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज कर दें। परिवार की महिलाओं का सम्मान रखें। दांत का दर्द आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकता है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3
Gemini | मिथुन
संतान से कोई संतोषजनक नतीजे मिलने से मन में खुशी रहेगी। ससुराल से मेहमानों के आने की वजह से महत्वपूर्ण काम रोकने पड़ सकते हैं। बिजनेस में पैसों के मामलों में मुश्किलें हो सकती हैं। ज्यादा काम होने से सरकारी नौकरीपेशा लोगों को दिक्कतें आ सकती हैं। दोस्तों के साथ बहुत समय बीतेगा। तनाव और चिंता से नींद न आने की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8
Cancer| कर्क
आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य भी मनोनुकूल तरीके से संपन्न हो जाएगा। विद्यार्थियों को भी इंटरव्यू व करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। फाइनेंस संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में तथा संपर्क सूत्रों को मजबूत करने में ध्यान दें। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की भी संभावना है। पारिवारिक सदस्य आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
पैसा आने के साथ-साथ व्यय की स्थिति रहेगी, परंतु आर्थिक स्थिति संतुलित ही बनी रहेगी। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे की बर्बादी है। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यों के प्रति ज्यादा सजग रहें, कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की भी स्थिति बन रही हैं। मन में प्रफुलता और खुशी रहेगी। एसिडिटी और तनाव की वजह से घबराहट और बेचैनी रह सकती हैं।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 2
Virgo | कन्या
अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। रिश्तेदारी से संबंधित किसी विवाद के मामले को सुलझाने में आपका निर्णय सर्वोपरि रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7
Libra | तुला
किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में कुछ समय व्यतीत करने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। अपनी महत्वपूर्ण वस्तुएं तथा दस्तावेज संभालकर रखें। बच्चों के साथ कुछ समय करना उन्हें खुशी देगा। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती हैं। पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रहे मनमुटाव का असर आपके घर के सुख-शांति पर भी पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1
Scorpio | वृश्चिक
संबंधियों के साथ मेल मुलाकात होगी। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदी-बिक्री की योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें। बच्चों के ऊपर ज्यादा अनुशासन लगाना भी उचित नहीं है। बिजनेस में कुछ समस्याओं का समाधान न मिलने से टेंशन हो सकती है। गैर कानूनी कामों से दूर रहें। नुकसान हो सकता है।जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। बदन दर्द तथा कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8
Sagittarius | धनु
आपकी आशावादी तथा खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कार्य बनने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी कड़ी मेहनत तथा परिश्रम से आप कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ रंग- 8
Capricorn | मकर
किसी खास मिशन को लेकर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगा। पारिवारिक मामलों में अपना योगदान भी अवश्य दें। प्रॉपर्टी के व्यवसाय से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती हैं। आपकी किसी उपलब्धि से घर परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। किसी तनाव अथवा चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3
Aquarius | कुंभ
आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ प्राप्त होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। परिस्थितियां अनुकूल होती जाएंगी। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर पर भी करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3
Pisces | मीन
पारिवारिक वस्तुओं के लिए शॉपिंग में मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। रिश्तेदारों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें तथा छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। रुके हुए प्रोडक्शन संबंधी कार्यों में गति आएगी। किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। सभी सदस्यों का एक साथ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 4