HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (24 फरवरी,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (24 फरवरी,2025)

 Aries /  मेष

         आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। भविष्य से संबंधित किसी गतिविधियों में निवेश करने का अनुकूल समय है। किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से आत्म बल में कमी महसूस होगी। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।आपकी व्यस्तता के कारण जीवनसाथी का परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। इंफेक्शन होने की आशंका है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

           सगे संबंधियों का आपकी योजनाओं में भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत करने में आपका पूरा ध्यान रहेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत होगा। सरकारी नौकरी में कोई जिम्मेदारी का काम रहेगा और उसे पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि न लें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 2

  Gemini | मिथुन

          विद्यार्थी तथा युवा अपनी योग्यता द्वारा कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपका पारिवारिक तथा व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न होने से तनाव रहेगा। घर का माहौल को सुखमय रहेगा। गलत खानपान की वजह से छाती में भारीपन महसूस हो सकता है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4

  Cancer| कर्क  

         राजनीतिक तथा सामाजिक कार्यों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। युवाओं को पूर्ण रूप से स्थिर होकर अपने कार्य में ध्यान देना होगा। रुका हुआ इनकम का सोर्स शुरू होगा। नौकरी पेशा लोगों पर कोई जिम्मेदारी आ सकती है। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य रहेगा। गला खराब और खांसी-जुकाम की शिकायत रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

  Leo| सिंह 

           आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को सहजता से निपटा लेंगे। विद्यार्थियों के किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चों की अधिकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बना रहेगा जिस वजह से ओवर टाइम भी करना पड़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 7

 Virgo | कन्या 

      बच्चों की तरफ से चल रही समस्या का आज हल मिलने से राहत और सुकून रहेगा। प्रत्येक कार्य को करने से पहले उसकी उचित रूपरेखा अवश्य बना लें। व्यवसाय में प्रभावशाली तथा उच्चाधिकारियों का उचित सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 3

  Libra | तुला

          युवा अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से सुकून मिलेगा । कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य करें। बेहतर होगा कि इस समय कोई नया निर्णय नहीं ले। पब्लिक रिलेशन से आपके बिजनेस में नए स्त्रोत बन सकते हैं। घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

 Scorpio | वृश्चिक

          आज का दिन आपके लिए मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा दूसरे के कामों में व्यस्त रहेंगे। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। किसी अजनबी के साथ आपकी बहस हो सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा होने की संभावना है। अत्यधिक क्रोध और तनाव आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य और शांति बनाए रखें।

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 8

  Sagittarius | धनु 

          धनु राशि वालों के लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। युवाओं का किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी जो परेशानी चल रही है, उसमें आज सुधार देखने को मिलेगा।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

  Capricorn | मकर 

          आपको अपने कार्यों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। अगर कहीं निवेश करने का प्लान है तो तुरंत निर्णय ले, आपको फायदा होगा। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। साथ ही फिजूलखर्ची पर भी कटौती करें। ग्रह स्थिति अनुकूल है। विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। पारिवारिक माहौल सुखद हो जाएगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

          युवा वर्ग कुछ नया कर दिखाने में जुटे रहेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। छात्रों पर पढ़ाई पर पूरा फोकस रहेगा। इस राशि की महिलाएं परिवार से संबंधित कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा। सही समय पर सही निर्णय लेना जरूरी है। क्योंकि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

  Pisces | मीन  

         आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म व समाज सेवा से संबंधित कार्य में व्यस्तता बनी रहेगी और सुकून भी मिलेगा। संबंधों में चल रही कड़वाहट किसी की मध्यस्थता से दूर हो जाएगी। व्यवसाय में कोई भी लेनदेन करते समय पक्के बिल का प्रयोग करें। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments