HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (17 फरवरी,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (17 फरवरी,2025)

 Aries /  मेष

            भवन निर्माण संबंधी कार्य रुका है, तो उसे दोबारा शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। आज आपको तनाव से राहत मिलेगी। कुछ समय अध्यात्म और ध्यान में जरूर लगाएं। व्यवसाय संबंधी ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे, जो फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का सामंजस्य घर में सुख-शांति और अनुशासन रखेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7

 Taurus/  वृष

            रुका काम पूरा करने का समय है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आनंद आएगा।गलतफहमी की वजह से नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। कारोबार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। नौकरी और बिजनेस की योजनाओं पर काम होगा। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। जोड़ों में दर्द हो सकता है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9

 Gemini | मिथुन

          संबंधी या दोस्त की समस्या के समाधान में मदद से खुशी मिलेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन को खुशी मिलेगी। जोखिम भरे काम बिल्कुल न करें। पैसा फंस सकता है। कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। युवा प्रेम संबंधों को लेकर निष्ठावान रहें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

 Cancer| कर्क  

           घर की व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण काम भी हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। आपकी लोकप्रियता और जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। मित्रों या रिश्तेदारों से गलतफहमी के कारण रिश्ते बिगड़ सकते हैं। नौकरी में ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी आपसी तनाव को समय रहते सुलझाने की कोशिश करें। पेट संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं।

शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 7

 Leo| सिंह 

          किसी की मदद करके आपको सुकून मिलेगा। कोई पारिवारिक मसला भी हल होने से घर का वातावरण सुकून और शांति पूर्ण रहेगा। पड़ोसियों के साथ विवाद हो, तो नजरअंदाज करने में भलाई है। व्यवसाय में बहुत व्यस्तता रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी निर्णय लेने में सफलता मिलेगी। मित्रों और संबंधियों के साथ गेट-टुगेदर और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

 Virgo | कन्या 

           घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपको लाभदायक नतीजे प्राप्त होंगे। कोई विवाद है, तो आपसी सामंजस्य से निपटारा करने का उचित समय है। अनावश्यक खर्चों पर कटौती रखें। नौकरी तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। परिवार के साथ मौजमस्ती में खुशनुमा दिन बितेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4

  Libra | तुला

          छुपी हुई प्रतिभाओं को पहचानें और सही दिशा में लगाएं। भाइयों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार-विमर्श होगा। कारोबार में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। अत्यधिक कार्यभार से व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों का एक दूसरे के लिए सामंजस्य का भाव रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें तथा खानपान का भी विशेष ध्यान रखें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2

  Scorpio | वृश्चिक

        आप सकारात्मकता की वजह से अधिक मेहनत कर पाएंगे। फायदा मिलेगा। व्यापारियों को बड़ा आर्डर मिल सकता है, जिससे नुकसान दूर हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन में आ रहे बदलाव की वजह से पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मकता रहेगी। परिवार की बड़ी समस्या दूर करने के लिए आपका योगदान रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा तथा घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी।

शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 7

  Sagittarius | धनु 

        कोई भी कार्य करने से पहले उसकी योजना और प्रारूप अवश्य बनाएं, इससे आप ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे। घर के साथ-साथ बाहरी गतिविधियों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखे। किसी मित्र अथवा पड़ोसी के साथ छोटी सी बात को लेकर विवाद हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखे। घर में सुख-शांति रहेगी तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग बना रहेगा। भावनात्मक रूप से खुद को कुछ कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

         आध्यात्मिकता के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क पर भी ध्यान दें। इनसे निकट भविष्य में आपको बहुत ही फायदा होने वाला है। दिन के दूसरे पक्ष में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। धैर्य और शांति रखें तथा पारिवारिक मामलों में भी अपना योगदान देना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

 Aquarius | कुंभ

          बातों को अधिक गंभीरता से लेने की वजह से नकारात्मक महसूस होगा, लेकिन आपकी संगत के कारण इस परिस्थिति में और विचारों में बदलाव नजर आएगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उचित व्यवस्था बनाकर रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। बच्चों की संगति और गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें और उनका मार्गदर्शन करते रहें। फाइनेंस संबंधी मामलों को स्थगित ही रखें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

 Pisces | मीन  

        मीन राशि वालों आर्थिक दृष्टि से दिन उत्तम रहने वाला है। धन लाभ होने के आसार है। आज अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। सरकारी गतिविधियों में भी बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होने के योग हैं। आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी । सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments