Aries / मेष
आपको आज बड़े लोगों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आप नकारात्मक बात को छोडऩे का संकल्प करें। इससे आप भविष्य संबंधी उपलब्धियां हासिल करेंगे। रिश्तों में मधुरता रखने में विशेष ध्यान दें, वरना बात बिगड़ सकती है।कामकाज में व्यस्तता रहेगी। ऑफिस के कामों में लापरवाही न करें। इंक्वायरी हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2
Taurus/ वृष
वरिष्ठ और शुभचिंतक लोगों का सहयोग भी मिलेगा। अपनी योजनाओं पर गोपनीय तरीके से काम करें। थोड़ी सी सतर्कता रखने से योजनाएं तथा कार्य सफल होंगे। सामथ्र्य से ज्यादा काम होने से तनाव हो सकता है। बिजनेस के कामों में पूरे मन से मेहनत करें। ऑफिशियल प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए घर से काम करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1
Gemini | मिथुन
सुकून और शांति के लिए रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। अपने व्यक्तित्व में भी निखार लाने का संकल्प लेंगे। ससुराल पक्ष के किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। बिजनेस में फायदे की स्थिति बनेगी। स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर ध्यान देना अच्छा रहेगा।पति-पत्नी में खुशनुमा संबंध रहेंगे। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या रहेंगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1
Cancer| कर्क
आपके अच्छे कामों से फायदा होगा। नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर प्राप्त होगा। अतिरिक्त कार्यभार आपको थका देगा। कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। सरकारी नोकरीपेशा लोगों को स्पेशल प्रोजेक्ट के लिए काम करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का आत्मविश्वास और सहयोग आपका मनोबल बनाकर रखेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 6
Leo| सिंह
घर में कुछ नया बदलाव करने का मन हो सकता है। किसी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह मशवरा जरूर करें। आप बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। कारोबार की अड़चनें दूर होंगी। नौकरी में अधिकारियों के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पेट से संबंधित परेशानी रह सकती है।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5
Virgo | कन्या
मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। बच्चों की खर्चीली प्रवृत्ति पर अंकुश रखना जरूरी है। कारोबार में कुछ अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। मार्केटिंग संबंधी कामों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। पति-पत्नी के संबंधों में टकराव हो सकता है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें। पैरों में दर्द या सूजन जैसी समस्या रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6
Libra | तुला
रुके व्यक्तिगत काम निपटाने के लिए समय अनुकूल है। कोई जोखिम लेना चाहते हैं तो उसमें भी फायदा होने वाला है। आप अपने व्यक्तिगत गतिविधियों पर भी बेहतरीन तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। व्यवस्थित रहने के लिए मानसिक तौर पर खुद को मजबूत और तनाव रहित रखना होगा।कोई नया काम शुरू करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई है। ऑफिस के कार्यों में आपके उचित प्रदर्शन द्वारा अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1
Scorpio | वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का निवारण होगा। युवाओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। घर के कुछ खर्चों पर कंट्रोल रखें, तो बेहतर होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में चल रहे प्रयास सफल रहेंगे तथा कोई राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। जीवनसाथी की कही कुछ बाते आपको सुकून प्रदान करेगी। आपसी तालमेल रखने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 4
Sagittarius | धनु
इस राशि वालों व्यापार में लाभ के संकेत हैं। उच्च अधिकारी आपके विचारों से प्रसन्न हो सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देने से पहचान बनेगी। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद महसूस करेंगे। अत्यधिक तनाव और व्यस्तता की वजह से शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी।
शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 9
Capricorn | मकर
आज कोई ऐसी योजना बन सकती है, जिसमें आपको अपनी योग्यता और काबिलियत को भी जाहिर करने का मौका मिलेगा। कोई आर्थिक योजना फलीभूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग को अपने करियर के लिए गंभीर रहना होगा। गलत लोगों के बहकावे में आकर लालच में निर्णय न लें।कारोबार में बहुत व्यस्तता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार कम रहने से राहत मिलेगी। पति-पत्नी में उचित सामंजस्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8
Aquarius | कुंभ
ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। आपके सभी सोचे हुए कार्य समय पर बनते नजर आएंगे। लेनदेन संबंधी मामलों में भी शुभता रहेगी। – पारिवारिक मामलों में ज्यादा रोक-टोक ना लगाएं तथा अपने स्वभाव में लचीलापन रखें।- व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत होगी। ऑफिस में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली से कंपनी को फायदा होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सिर दर्द की परेशानी होगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक-9
Pisces | मीन
दिनचर्या व्यवस्थित रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा। नए काम को शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है। काम के प्रति अपना डेडिकेशन बनाए रखें। घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। प्रेमिका से कोई खास तोहफा मिलने की भी संभावना है। अनावश्यक खर्चों की वजह से कुछ चिंता रह सकती है। व्यवसायिक योजनाओं को कार्य रूप देने का उचित समय है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3