Aries / मेष
रुका काम आसानी और आपके मनोनुकूल तरीके से पूरा हो जाएगा। नए कपड़े, ज्वेलरी जैसी चीजें खरीदने की योजना बनेगी। घर में अचानक मेहमानों के आने से महत्वपूर्ण काम रुक सकता है। नौकरी और बिजनेस करने वाले लोगों को विरोधियों से सावधान रहना होगा। परिवार में अनुशासन और शांति के लिए कुछ नियम और कायदे रखना जरूरी है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7
Taurus/ वृष
आज आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या से आप फ्रेश और तनाव मुक्त रहेंगे। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें। आर्थिक नजरिये से फायदेमंद दिन है। पारिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। घर का वातावरण मधुर रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7
Gemini | मिथुन
जरूरतमंद लोगों की सहायता से मानसिक सुकून मिलेगा। काफी समय बाद नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मेलजोल से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे।परिवार का आपसी सामंजस्य रखने से घर में व्यवस्था बनी रहेगी। एलर्जी की वजह से गला खराब जा सकता है। जिसकी वजह से बुखार से भी परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
Cancer| कर्क
किसी शुभचिंतक की प्रेरणा और आशीर्वाद से आपका कोई विशेष उद्देश्य पूरा होने की संभावना है। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता भी आ सकता है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत किसी टूर पर जाना पड़ सकता है।वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। ज्यादा कार्यभार और तनाव की वजह से सर्वाइकल और बदन दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 6
Leo| सिंह
नजदीकी संबंधियों से मेल मुलाकात करने से महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। संतान की तरफ से संतुष्टि रहेगी। लंबे समय से कोई अटका हुआ काम सुलझेगा। कारोबार में अपनी काबिलियत और मेहनत से उपलब्धि हासिल कर लेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। विवाह योग्य लोगों लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 2
Virgo | कन्या
सामाजिक कार्यों में आपका योगदान होने से पहचान बढ़ेगी। घर में सगे संबंधियों का आगमन तथा मेल मुलाकात घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। भाइयों के साथ चल रही कहासुनी को वरिष्ठ सदस्यों की मध्यस्थता से संबंधों को मधुर बनाकर रखने का प्रयास करें। व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ अनुकूलता रहेगी । आपके योगदान से पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5
Libra | तुला
किसी समाज सेवी संस्था से जुडऩा तथा सहयोग करना आपको अतिरिक्त खुशी प्रदान करेगा। घर में किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। बिजनेस से जुड़े सभी फैसले खुद लें। दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक होगा। सरकारी मामलों में लापरवाही करना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
Scorpio | वृश्चिक
आर्थिक योजनाएं आसानी से फलीभूत होंगी जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय किसी एकांत वातावरण में व्यतीत करें। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी आज शुरू हो सकता है। पति पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगी। सेहत ध्यान रखें।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3
Sagittarius | धनु
आज युवाओं को अपनी मेहनत के अनुरूप किसी कार्य में बेहतरीन उपलब्धि हासिल होने वाली है। संतान से जुड़ी किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा कर लेने से राहत मिलेगी। किसी खास उद्देश्य से यात्रा करने में कुछ व्यवधान भी आएंगे। अपने मनो स्थिति पर काबू रखें। व्यवसाय संबंधी कोई बड़ा निर्णय लेने में परेशानी होगी। नौकरी में कुछ स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7
Capricorn | मकर
बच्चों से संबंधित किसी खास समस्या का हल निकलेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा हो जाने से भी मन कुछ परेशान रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी कोई व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। परिवार में सुख-शांति और अनुशासित माहौल रहेगा। दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6
Aquarius | कुंभ
व्यस्तता के बावजूद आप अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखेंगे। अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याओं का हल आप स्वयं ही निकालने में काफी हद तक सफल होंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपनी लापरवाही से किसी कार्य में गलती कर सकते हैं। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के सहयोग और मार्गदर्शन से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2
Pisces | मीन
कोई रुका हुआ सरकारी मामला हल करने का उचित समय है, इसलिए प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ाएं। भाइयों के साथ चल रहा कोई विवाद भी समाप्त होगा तथा संबंध दोबारा मधुर हो जाएंगे। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर में सुखद और व्यवस्थित माहौल रहेगा। अपच और गैस की समस्या बढ़ेगी। हल्का खानपान रखें ।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3