Aries / मेष
दिन बहुत सकारात्मक रहेगा। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अनुकूल है। कोई भी निर्णय बहुत सोच समझकर और धैर्य से लेने की कोशिश करें। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों की लापरवाही से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। परिवार के बीच प्रेम और सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। आलस और थकान महसूस होगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4
Taurus/ वृष
किसी विशेष काम की कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलने वाली है। बच्चों को संस्कृति का ज्ञान करवाएं। उनकी समस्याओं को सुनें और सुलझाएं। बाहरी लोगों का अपने कार्यस्थल पर हस्तक्षेप न होने दें। जीवनसाथी और परिवार वालों के साथ समय जरूर बिताएं। किसी सदस्य के विवाह संबंधीय रिश्ता आए, तो जांच-पड़ताल के बाद ही फैसला लें। सिर दर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7
Gemini | मिथुन
परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं। आपके विचारों को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यार्थी फालतू कामों में में व्यस्त रहेंगे। इसका बुरा असर करियर पर पड़ सकता है। नौकरी में आपको मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलेगी। बिजनेस के कामों में सकारात्मक बदलाव होगा। आपकी योजनाएं और कार्य क्षमता बिजनेस को नई गति प्रदान करेगी। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2
Cancer| कर्क
परिवार के किसी विवाह योग्य सदस्य का अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में अनुभवी लोगों का प्रोत्साहन मिलेगा। किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बन सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों का अनुभव तथा मार्गदर्शन बना रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हर स्थिति में सरकारी नियमों का पालन करना आपको मुसीबत से बचाएगा। व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन और तालमेल रहेगा। वैवाहिक संबंध खुशनुमा रहेंगेपरिवार जनों के आपसी सामंजस्य और सहयोग से घर का माहौल सुखद बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5
Virgo | कन्या
आपकी खास लोगों से मेल मुलाकात फायदेमंद रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।अभिमान और अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति नुकसानदायक भी रह सकती हैं। बिजनेस में फायदेमंद स्थिति रहेगी। स्टाफ तथा कर्मचारियों के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ दिक्कतें आएंगी।पति-पत्नी के सहयोग से घर में सुखद और खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। सर्वाइकल और कंधों का दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2
Libra | तुला
नजदीकी मित्रों अथवा संबंधियों के साथ में मुलाकात के भी अवसर बनेंगे। धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। किसी खास गतिविधि को लेकर मन में कुछ असमंजस की स्थिति रहेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की देखभाल में आपका कोई कार्य अधूरा भी रह सकता है। व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने की संभावनाएं बनी हुई है। परिवार जनों के साथ मस्ती भरा दिन व्यतीत होगा। सिरदर्द जैसी दिक्कतों से आप परेशान रहेंगे।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8
Scorpio | वृश्चिक
कोई मनोनुकूल काम हो जाने से मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। अपने पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। कारोबारी गतिविधियां पहले से ज्यादा होंगी। व्यवसाय में क्रियाशीलता बनी रहेगी। घर में रिश्तेदारों की आवाज आई से मस्ती भरा माहौल बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
Sagittarius | धनु
पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो आज आपसी तालमेल से उसका निवारण हो सकता है। नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे भी किसी की मध्यस्थता से दूर होंगे।कारोबार में अपने क्षेत्र से संबंधित भरपूर जानकारी हासिल करने की कोशिश करें, इसे विस्तार संबंधी योजनाओं को बल मिलेगा। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2
Capricorn | मकर
दिन का कुछ समय आत्ममंथन तथा एकांत वातावरण में व्यतीत करें। आपको काफी उलझनों से निजात पाने संबंधी हल मिलेंगे। युवाओं को बड़ों का मार्गदर्शन बना रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर उचित नजर रखने की जरूरत है। सरकारी नौकरी में स्पेशल ड्यूटी लग सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 3
Aquarius | कुंभ
सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। कोई करीबी रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। व्यवसाय संबंधी अधिकतर काम फोन द्वारा ही संचालित हो जाएंगे। पति-पत्नी का एक दूसरे के पति सहयोगात्मक व्यवहार रहेगा तथा घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1
Pisces | मीन
प्रतिष्ठित लोगों के सानिध्य में आप भविष्य संबंधी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी और खुशी भरा माहौल बना रहेगा। बिजनेस में कोई भी काम कानूनी नियमों का ध्यान रखकर ही करें। सरकारी नौकरीपेशा लोग अपने काम अच्छे से निभा लेंगे।जीवनसाथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 7