Aries / मेष
आपके विरोधी आपसी समझौते की पहल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम पूरा हो सकता है। छात्रों की पढ़ाई में आ रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। आज कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते है, जिनसे आपको मुक्ति पाना मुश्किल होगा। बिजनेस में परेशानियां आ सकती हैं। कोई नाजायज फायदा उठा सकता है। परिवार के साथ खुशी के पल बिताने से संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3
Taurus/ वृष
किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यात्रा का प्लान बन सकता है। कहीं रुका पैसा कोशिश करने पर वापस मिल सकता है।महत्वपूर्ण योजना पर काम करने के लिए आपको जानकारी मिलेगी। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम आपकी योग्यता और मेहनत से आसानी से निपट जाएंगे। परिवार में सुकून और सुख-शांति का माहौल रहेगा। पीठ दर्द हो सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
Gemini | मिथुन
अपनी योग्यता और मेहनत अपने कामों में लगा दें। निश्चित सफलता मिलेगी। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा आपको महत्वपूर्ण उपलब्धि मिल सकती है। पड़ोसियों या दोस्तों के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। कोई भी निर्णय दिल की बजाय दिमाग से लेना उचित रहेगा। पति-पत्नी के आपसी सहयोग और प्रेम से दांपत्य जीवन सफल रहेगा। घर के सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2
Cancer| कर्क
अपनी सूझबूझ से आप किसी उलझन का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे। परिवार से जुड़ा मसला हल होगा। कुछ लोग आपके सरल स्वभाव का नाजायज फायदा उठा सकते हैं। बिजनेस के कामों के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पति-पत्नी के बीच आपसी मामलों को लेकर तनाव हो सकता है। खांसी, जुकाम और एलर्जी होने की आशंका है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
घर में रिश्तेदारों के आगमन से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज आपका कोई विशेष प्रयोजन हल होने वाला है। सामाजिक तथा पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। – घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ अचानक ही मुलाकात होगी।
शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 1
Virgo | कन्या
आपको कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी मित्र का अडिय़ल व जिद्दी रवैया भी आपको परेशानी में डालेगा। धैर्य और संयम से काम लें। परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5
Libra | तुला
आपका कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपका कोई कार्य हल होने की संभावना है। कारोबार में आप अपनी योग्यता व प्रतिभा के बल पर कोई उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। लेकिन प्रेम संबंधों के चलते घर में किसी प्रकार की कड़वाहट आ सकती हैं।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2
Scorpio | वृश्चिक
आपका कोई प्रॉपर्टी संबंधी विवाद चल रहा है, उसे सुलझाने का उचित समय है। आपको अपनी मेहनत और कार्यप्रणाली के बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। विद्यार्थियों को भी शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9
Sagittarius | धनु
आपका आज का दिन सुखद रहेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आज कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार होगा। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग बना रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना नुकसान दे सकता है। अपने स्वयं के कार्यों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। बिजनेस में रिस्क लेना फायदेमंद साबित होगा। परिवार जनों के बीच घर के किसी समस्या को लेकर विचार विमर्श होगा। समस्या का उचित समाधान भी मिलेगा।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7
Capricorn | मकर
आपका अगर जमीन-जायदाद संबंधी कोई मसला अटका हुआ है, तो आज किसी व्यक्ति विशेष की मदद से समाधान मिलने की उचित संभावना है। संतान को लेकर चल रही गतिविधियों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपकी विचारधारा में महत्वपूर्ण सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। खासी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत रह सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5
Aquarius | कुंभ
सामाजिक तथा सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। अगर इस समय कोई दुविधा की स्थिति बनी हुई है तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से जरूर कोई हल मिलेगा। अपनी सामथ्र्य से ज्यादा उधारी ना करें। व्यापार में यदि कोई निवेश कर रहे है, तो फायदा रहेगा। पारिवारिक दायित्व निभाने से घर में सुखद माहौल रहेगा। पेट में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3
Pisces | मीन
घर में मेहमानों के आगमन से आवभगत में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। व्यर्थ की गतिविधियों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट भी सकता है। आज नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी परिस्थितियां बन रही है। जीवनसाथी के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। अपने माता-पिता के साथ थोड़ा समय अवश्य बिताएं। पारिवारिक सदस्यों के बीच कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9