Aries / मेष
किसी धार्मिक संस्था के प्रति आपका उचित योगदान रहेगा। मनोरंजन और सुख-सुविधा संबंधी गतिविधियों में समय बीतेगा। आवाजाही से परहेज रखें, क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ ही होगा। बिजनेस के काम पूरे करने के लिए लोन या उधार पैसा लेने की योजना बन सकती है। परिवार संबंधी कोई भी मसला सहजता और शांति से सुलझाएं। सिर दर्द की समस्या परेशान करेंगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4
Taurus/ वृष
घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। काफी समय बाद मेल मिलाप होने से खुशनुमा माहौल बनेगा। आप भरपूर आत्मविश्वास के साथ अपने कामों पर ध्यान दे पाएंगे। घर के बुजुर्गों की सलाह और मार्गदर्शन की अवहेलना न करें।
बिजनेस में उतार-चढ़ाव रहेंगे। घर में सुख-समृद्धि रहेगी। आपकी व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या से मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2
Gemini | मिथुन
अपने भविष्य को लेकर सावधान रहें। भाई-बहन से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है। किसी से अनबन होने की आशंका है। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। पुरानी समस्या सुलझेगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना रखेंगे। तनाव और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7
Cancer| कर्क
पिछले कुछ समय से किसी कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अब पढ़ाई में केंद्रित होता जा रहा है। व्यवसाय में विस्तार करने या किसी नए कार्य को शुरू करने के लिए कुछ प्लानिंग होंगी। पति-पत्नी के बीच में खट्टी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अत्यधिक मेहनत और तनाव की वजह से सिर दर्द रह सकता है।
शुभ रंग- ब्राउन, शुभ अंक- 5
Leo| सिंह
विद्यार्थी अपनी किसी उपलब्धि को लेकर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आप अपनी प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार में चल रही उथल-पुथल से आज कुछ राहत मिलेगी। अभी फाइनेंस से संबंधित कार्य पर अधिक ध्यान दें। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय निकालना जरूरी है। एलर्जी जैसी समस्या रहेगी।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4
Virgo | कन्या
आज किसी विशेष व्यक्ति से लाभदायक संपर्क बन सकते हैं जो कि भविष्य के लिए बहुत ही बेहतरीन साबित होंगे। लेनदेन के मामलों में सावधानी बरतें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि की वजह से तनाव रहेगा। बिजनेस में ज्यादा निवेश करना ठीक नहीं है।किसी पुराने मित्र से वार्तालाप होगी और खुशनुमा यादें ताजा होंगी। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना रखेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7
Libra | तुला
घर को संवारने हेतु नई वस्तुओं की खरीदारी संबंधी योजनाएं बनेंगी। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का विचार बनेगा। बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से मन में खुशी व आत्मविश्वास बना रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5
Scorpio | वृश्चिक
आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य भी हल हो सकता है। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। ऑफिस में आपको कोई विशेष अथॉरिटी मिल सकती हैं। दांपत्य जीवन में एक दूसरे के लिए समय अवश्य निकालें। एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाकर रखेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6
Sagittarius | धनु
आपको प्रभावशाली लोगों से नई जानकारियां मिलेगी। आप भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। पारिवारिक गतिविधियों के बीच भी उचित सामंजस्य बना रहेगा। बिजनेस में इनकम सामान्य रहेगी। वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे पर विश्वास बनाकर रखना अति आवश्यक है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Capricorn | मकर
आज कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें। समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ प्राप्त नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी खास फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी से विचार विमर्श अवश्य करें। परिवार आपकी प्राथमिकता पर रहेगा इससे वैवाहिक जीवन सुमधुर बना रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2
Aquarius | कुंभ
सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा। इस समय बिजनेस में चौकन्ना रहने की जरूरत है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके कर्मचारियों के बीच फूट डलवा सकता है। परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। जोड़ों तथा मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
Pisces | मीन
आपका रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। पिछले कुछ समय से किसी खास कार्य के प्रति चल रही मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। समाज में आपकी योग्यता व काबिलियत की सराहना होगी। बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखें। आपसी सामंजस्य रखने से घर में भी शांति का माहौल बनेगा। थकान और बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1