HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (04 फरवरी,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (04 फरवरी,2025)

 Aries /  मेष

           परिवार के साथ लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। मौज मस्ती और फिजूलखर्ची पर अंकुश लगाना जरूरी है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को मनपसंद कार्यभार मिलेगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात होने से आप ऊर्जावान रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बनाए रखने के लिए कुछ समय जरूर निकालें। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

 Taurus/  वृष

           आपका खुशनुमा मिजाज घर के माहौल को हल्का रखेगा। मेलजोल बढऩे से महत्वपूर्ण सामाजिक संपर्क बनेंगे।
खर्चे करते समय बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। आपके प्रयास और सूझबूझ से बिजनेस के अधिकतर काम अच्छे से पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी और परिवार के साथ तालमेल बनाकर चलें। जोड़ों व घुटनों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

 Gemini | मिथुन

        अपनी सोच भी सकारात्मक और संतुलित बनाने के लिए थोड़ा समय धार्मिक कथा आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। विद्यार्थी मौज मस्ती के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। कारोबार में कुछ समस्याएं आएंगी। कोई ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव बढ़ सकता है। थकान और बुखार महसूस होगा।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

 Cancer| कर्क  

        आपका दिन व्यवस्थित बीतेगा। आप जिस काम को करने का मन बना लेंगे उसे पूरा कर लेंगे। नजदीकी यात्रा भी हो सकती है। कानून से जुड़े बिजनेस में बेहतर डील होने की संभावना है। किसी कर्मचारी की नकारात्मक गतिविधि से माहौल बिगड़ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जिन लोगों की शादी नहीं हुई, उनके लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8

 Leo| सिंह 

          आपकी कड़ी मेहनत और कोशिशों से रुका काम पूरा हो जाएगा। थकान और व्यस्तता से राहत मिलेगी। कानूनी मामला चल रहा है तो अनुभवी की सलाह लें। संतान की किसी गतिविधि को लेकर चिंता रहेगी, शांति से समस्या सुलझाएं। परिवार वालों के तालमेल से घर में शांति रहेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

 Virgo | कन्या 

        किसी को पैसा उधार दिया है, तो उसकी वापसी की पूरी संभावना है। योजनाओं पर भी पूरा ध्यान रहेगा। परिवार वालों की मदद से घर का माहौल अच्छा बनाने में मदद मिलेगी। दोपहर बाद कामकाज में रुकावटें आने की आशंका है। खांसी, जुकाम जैसी हल्की-फुल्की दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8

  Libra | तुला

        आपके लिए आज उन्नति वाला दिन है। कोई भी खास काम करते समय घर के बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। पैतृक मामला उलझा है तो वो भी सुलझेगा। इस वक्त इनकम की बजाय खर्चे ज्यादा होंगे। बिजनेस में मेहनत, काबिलियत नए तरीकों से काम करने में सफलता मिलेगी। करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों से मुलाकात आपको खुश रखेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

 Scorpio | वृश्चिक

           प्रॉपर्टी संबंधित काम बनने की संभावना है। परिवार के किसी संबंधी की शादी को लेकर भी कुछ फैसले होंगे। कुछ आर्थिक मामलों से आप परेशान हो सकते हैं। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए मंजूरी मिल सकती है। गैस्ट्रीक समस्या और जोड़ों का दर्द हो सकता है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

  Sagittarius | धनु 

          किसी अनजान व्यक्ति की मदद से आपको कार्यक्षेत्र में धन लाभ हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी प्रकार की दुविधा व बेचैनी से भी मुक्ति मिलेगी। समय में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कारोबार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। प्रेमीजन को मुलाकात का अवसर प्राप्त होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

         प्रॉपर्टी से जुड़े काम में दोस्त की मदद लें। आपको सफलता मिलेगी। किस्मत का साथ मिलेगा। सरकारी काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। कारोबार में मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर में जीवनसाथी की मदद से अच्छी व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी के लिए ईमानदार रहें। तनाव और थकान रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

  Aquarius | कुंभ

        आज के सितारे अच्छी परिस्थितियां बना रहे हैं। समय के साथ किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से प्रसन्नता मिलेगी। बिजनेस के काम व्यवस्थित हो जाएंगे। पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो सकता है। परिवार के किसी इंसान की उपलब्धि से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द बढ़ सकता है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7

 Pisces | मीन  

          व्यावसायिक गतिविधियों से संबंधित नई योजनाएं बनेंगी। आपकी रचनात्मक प्रतिभा की सराहना होगी। परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को मूवी देखने का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर में बच्चे की किलकारी संबंधी सूचना मिलने से प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments