HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (02 फरवरी,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (02 फरवरी,2024)

  Aries /  मेष

         घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग बना रहेगा। जिससे आपकी परेशानियों का भी हल मिलेगा। आलस अपने ऊपर हावी न होने दें। अपने कार्यों को यथा समय पर पूरा करने का प्रयास करें। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में कार्यों को पूरा करने की नीति कामयाब होगी। परिवारजनों के साथ मौज मस्ती में भरपूर समय व्यतीत होगा। सिर दर्द की समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 9

  Taurus/  वृष

           विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। इस समय कोई धार्मिक अथवा मनोरंजन संबंधी यात्रा भी संभव है। किसी मित्र की आर्थिक सहायता करने के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें। व्यवसाय में कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। खांसी, जुकाम जैसे इंफेक्शन की समस्या बनी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 2

  Gemini | मिथुन

          आज आपके व्यक्तिगत कार्य काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। पैसों से संबंधित मामले की वजह से किसी निकट संबंधी के साथ कहासुनी होने की आशंका है। वैवाहिक संबंधों में साथी की भावनाओं का सम्मान करें। आपसी मतभेदों का असर पारिवारिक व्यवस्था पर न पडऩे दें। पिछले कुछ समय से चल रही शारीरिक समस्या बढ़ेगी। अपने खान-पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 5

   Cancer| कर्क  

          किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी संभव है।इस समय बिजनेस का कोई भी फैसला सोच-समझकर लेने की जरूरत है। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें। इस नौकरी में माहौल और परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। नसों में खिंचाव और पीठ का दर्द परेशान करेगा।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

   Leo| सिंह 

          आज अचानक कोई उलझा हुआ काम बन जाएगा। आपका आशावादी तथा खुशमिजाज व्यक्तित्व आपकी तरक्की में सहायक होगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी। मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए अपने दिनचर्या को व्यवस्थित करना जरूरी है। कारोबार में नेटवर्क मजबूत करने में ध्यान देना होगा। नौकरी में आपको किसी मामले में समझौता करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ रंग- 5

   Virgo | कन्या 

          आर्थिक स्थिति सुदृढ़ और सशक्त बनेगी। आलस छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपका भरपूर प्रयास रहेगा। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी मामलों में भी किसी पर भरोसा भी ना करें। कोर्ट केस संबंधी मामलों में अभी किसी प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है, इसलिए धैर्य और संयम रखना ही इसका हल है। कारोबार में कुछ मेहनत की स्थिति रहेगी। घर में सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7

   Libra | तुला

          आज आप सभी काम बहुत ही आत्मविश्वास और मनोबल से पूरा कर लेंगे। घर में नजदीकी संबंधियों की आवाजाही रहेगी तथा आपसी समय व्यतीत करके सबको खुशी महसूस होगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह उचित तालमेल बनाकर रखने में आप का प्रयास सफल रहेगा। व्यवसाय संबंधी कोई भी में खास निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोक-झोंक जैसी स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

   Scorpio | वृश्चिक

          आपको अपने किसी प्रतिभा को लोगों के समक्ष जाहिर करने का मौका मिलेगा। घर में शुभ काम पूरा होगा। इस समय समाजसेवी कार्य की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। अपने भविष्य की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। व्यस्तता के बावजूद परिवारिक सदस्यों के लिए भी कुछ समय अवश्य निकालें अन्यथा वे आपसे नाराज हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

   Sagittarius | धनु 

          आज आपकी कोई मन मुताबिक इच्छा भी पूरी होगी। आज जो भी गतिविधि हाथ में लेंगे, उसमें निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। बढ़ते खर्चों पर समय रहते काबू करना जरूरी है वरना बजट बिगाड़ सकता है।इस समय अपने कारोबारी मामलों में किसी पर भी भरोसा ना करें। आपके साथ विश्वासघात हो सकता है। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को खुशखबरी मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8

   Capricorn | मकर 

         आपके लिए लाभदायक समय बना हुआ है। दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि सकारात्मक रहेगा। आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि संपन्न होगी। बच्चों की किसी सकारात्मक गतिविधि से आप गर्वित महसूस करेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी होने की स्थिति में शांत बने रहना ही उचित है। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल बने रहने से घर में भी व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। थकान और कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1

   Aquarius | कुंभ

           आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। घर में सुधार संबंधी गतिविधियों की योजना बनेगी। आज कोई खास कार्य आपकी शर्तों पर ही संपन्न हो सकता है। रुके हुए बिजनेस में तेजी आएगी। नए संपर्कों से फायदा होगा तथा अधिकतर काम समय पर पूर्ण भी हो जाएंगे। आप पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। संतान प्राप्ति के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

  Pisces | मीन  

       किसी खास रिश्तेदार से आपको उपहार प्राप्त होगा। किसी बहुमूल्य वस्तु की खरीदारी भी संभव है। दोपहर बाद परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। अगर व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर योजना चल रही है तो तुरंत उसे क्रियान्वित करें। अपने महत्वपूर्ण कार्यों में जीवन साथी और परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला,शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments