Aries / मेष
समय अनुकूल है। समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। महत्वपूर्ण मुद्दे पर असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। बच्चों के भविष्य की चिंता हो सकती है। व्यर्थ की दोस्ती में समय और पैसा खराब न करें। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। घर की देखरेख और व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है। सर्वाइकल और कंधों का दर्द परेशान करेगा।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 8
Taurus/ वृष
युवाओं को प्रतियोगिता की तैयारी में की गई मेहनत के मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। आप विपरीत परिस्थिति को अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत सावधानी बरतनी होगी। बिजनेस में गंभीरता के साथ कामों को अंजाम दें। ऑफिस मे सहकर्मियों की मदद से लक्ष्य पूरा कर पाएंगे। दांपत्य जीवन व्यवस्थित और सुखद रहेगा। गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9
Gemini | मिथुन
स्पोट्र्स से जुड़े विद्यार्थियों के लिए कुछ संभावनाएं आ सकती हैं। अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए परिवार का सहयोग लेना उचित रहेगा। धैर्य और संयम से आप हर समस्या को काबू कर लेंगे। नौकरी में यथावत स्थिति रहेगी। किसी भी तरह के परिवर्तन की आशा न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। गले में इंफेक्शन और खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1
Cancer| कर्क
प्रॉपर्टी अथवा किसी निवेश संबंधी कार्य की योजना बन रही है, तो समय अनुकूल है तुरंत निर्णय ले। संतान से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। इस समय किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा, साथ ही विस्तार संबंधी कुछ नई योजनाएं भी बनेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। एलर्जी जैसी कुछ परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5
Leo| सिंह
किसी व्यक्तिगत समस्या को सुलझाने में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। पारिवारिक तथा व्यवसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आप के नियम सकारात्मक होंगे। कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो बहुत अधिक सावधानी बरतनी होगी। व्यवसाय में पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। परिवार में आपसी प्रेम प्यार बना रहेगा। गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1
Virgo | कन्या
अगर आपके राजनैतिक संपर्क हैं तो उन्हें और अधिक बेहतर बनाएं। क्योंकि उनसे आपको उचित लाभ होने की स्थिति बन रही है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। बिजनेस में रुके हुए काम दोबारा शुरू हो जाएंगे और उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे।नौकरी में बदलाव संबंधी खबर मिल सकती है। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा । मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8
Libra | तुला
अगर मन में कोई दुविधा है तो उसे किसी नजदीकी मित्र से अवश्य शेयर करें। निश्चित ही आपको समाधान मिलेगा। आय के साथ-साथ खर्चे ज्यादा बढ़ेंगे। अपने बजट को व्यवस्थित रखें। सरकारी नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा कामों की वजह से परेशान हो सकते हैं।वैवाहिक जीवन में उचित तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। खांसी, जुकाम आदि की दिक्कत हो सकती हैं।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Scorpio | वृश्चिक
रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे और कुछ समस्याओं के हल भी निकलेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। कारोबार संबंधी दूर की यात्रा का प्लान बन सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन तालमेल होने से घर में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3
Sagittarius | धनु
आपका आज पूरा दिन सुखद व्यतीत होगा। परिवार जनों के साथ मूल्यवान वस्तु की खरीदारी की योजना बनेगी । किसी से भी मदद करने का वादा करते समय अपने सामथ्र्य का भी ध्यान जरूर रखें। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। प्रिय मित्र से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव का नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6
Capricorn | मकर
इस समय अपने निजी कामों को ऊर्जा के साथ पूरा करने का जज्बा बना रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। घर में अचानक ही कुछ रिश्तेदारों के आने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। खर्चो की भी अधिकता रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होने से संबंधों में पुन: मधुरता आएगी। जोड़ों के दर्द, एसिडिटी जैसी समस्या परेशान करेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7
Aquarius | कुंभ
किसी भी विपरीत परिस्थिति को आप अपनी समझदारी और सहनशीलता से सुलझा लेंगे। युवाओं को किसी प्रतियोगिता की तैयारी में की गई मेहनत के मन अनुकूल परिणाम मिलने की भरपूर उम्मीद है। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपसे कोई वादा करके मुकर सकता है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें । दांपत्य जीवन व्यवस्थित और सुखद रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- गहरा पीला, शुभ अंक- 9
Pisces | मीन
विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की कोई समस्या हल हो सकती है। कोई उधार दिये हुए पैसे की वापसी मिलने की उम्मीद है। युवाओं को अपने किसी कार्य में परेशानियां और रुकावट आने से कुछ उदासी महसूस हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है जिसका असर घर पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा ।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8