Aries / मेष
बड़े लोगों के मार्गदर्शन से आप भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। परेशानियों का हल निकालने में आप सफल रहेंगे। नकारात्मक लोगों के साथ रहने से मान-हानि हो सकती है। ऑफिस में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। घर में शांति रहेगी। संबंधियों से मुलाकात के मौके मिलेंगे। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या दोबारा परेशान कर सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1
Taurus/ वृष
छात्र पढ़ाई में ब्रेक लेकर पसंदीदा काम करेंगे। आप दूसरों के कामों में मदद कर पाएंगे। सकारात्मक और आशावादी रहेंगे। कानूनी कार्यवाही करते समय अनुभवी से मदद लें। बिजनेस की योजनाएं किसी से शेयर करने से नुकसान होगा। सरकारी नौकरी में छोटी सी बात पर विवाद होने की आशंका है। परिवार के मामलों में बाहरी इंसान का दखल न होने दें। पैरों में दर्द और सूजन हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7
Gemini | मिथुन
मन मुताबिक काम बनने से सुकून मिलेगा। अच्छे संपर्क बनेंगे। घर के किसी सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। बिजनेस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। शादीशुदा लोगों के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में संवेदनशील रहना जरूरी है। व्यस्तता के कारण थकान और कमजोरी रहेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3
Cancer| कर्क
विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। बड़े और समझदार इंसान की देखरेख में समय बीतेगा। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। फालतू गतिविधियों में समय खर्च होगा। किसी को पैसा चुकाना है तो उसमें बहुत कोशिश करनी होगी। इलेक्ट्रॉनिक चीजों के बिजनेस में बड़ा फायदा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8
Leo| सिंह
आज आपके किसी भी खास निर्णय में दोस्तों और परिवार वालों की पूरी मदद रहेगी। बच्चों का पढ़ाई के प्रति तन्मयता देखकर सुकून रहेगा। किसी भी गतिविधि में सरकारी नियमों का उल्लंघन ना करें वरना मुसीबत में फंस जाएंगे। बिजनेस में नया काम शुरू करने की योजनाएं बन रही हैै। परिवार वालों के बीच घर की व्यवस्था को लेकर मनमुटाव की स्थिति बनेगी। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8
Virgo | कन्या
आपकी कोई मनोकामना पूरी होने से प्रसन्नता रहेगी। आर्थिक योजनाओं को भी फलीभूत करने का उचित समय है। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी भी गतिविधियां होंगी। मार्केट में आपकी योग्यता और मेहनत से आपको उपलब्धियां हासिल होंगी। विवाहित संबंधों में आपसी सामंजस्य मधुरता पूर्ण बना रहेगा तथा परिवार के साथ खुशनुमा समय भी व्यतीत होगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 1
Libra | तुला
समय का उचित सदुपयोग करने से आपके कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के यहां धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। इस समय किसी को भी उधारी देने से बचें।अपने व्यवसायिक योजनाओं को लागू करने का उत्तम समय है सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। गले में दर्द व खांसी जुकाम रह सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9
Scorpio | वृश्चिक
किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुख-शांति मिलेगी। युवाओं को जल्दी ही अपने भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। लेनदेन संबंधी कोई विवाद चल रहा है तो अभी उसमें धैर्य और संयम ही रखने की जरूरत है। कारोबारी गतिविधियां यथावत ही व्यवस्थित रहेगी। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3
Sagittarius | धनु
आपका परिवार जनों के साथ घर के कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए किसी खास मित्र का सहयोग मिलेगा। पैसा फंसा हुआ है तो आज हासिल करने के लिए समय अच्छा है। इस समय व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनी हुई है। पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। सिर दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5
Capricorn | मकर
आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। किसी खास योजना पर विचार होगा और क्रियान्वित करने का भी प्लान बनेगा। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति रखने से जनसंपर्क बढ़ेंगे। व्यवसाय में कोई भी डील करते समय अगर नकारात्मक परिस्थिति बने, तो अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।संबंधों में और अधिक नजदीकियां बनाने के लिए अपने लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Aquarius | कुंभ
आज आपकी कोई समस्या किसी मित्र की मदद से हल हो सकती है, इसलिए संबंधों में मधुरता रखें। आप अपनी दिनचर्या को संतुलित तथा व्यवस्थित बनाए रखने से अधिकतर काम समय अनुसार पूरे हो जाएंगे। व्यवसाय में आज बेहतरीन लाभ की स्थिति बनी हुई है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्य को बहुत अधिक सावधानी पूर्वक करें। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। गिरने या वाहन आदि से चोट लगने की आशंका है। अत्यधिक सावधानी बरतें।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6
Pisces | मीन
परिवार से संबंधित कोई भी समस्या समझाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा और सफलता भी मिलेगी। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार परिवर्तन लाएं तथा सोच-समझकर निर्णय लें। कामकाज में कुछ उलझने बनी रहेगी। कुछ समय परिवारजनों के साथ भी जरूर व्यतीत करें इससे संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां और अधिक बढ़ेंगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- नारंगी, शुभ अंक- 3