HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 दिसम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 दिसम्बर,2024)

 Aries /  मेष

           पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात और मनोरंजन में समय बीतेगा। मेहनत के मनचाहे नतीजे नहीं मिलने से उदास होंगे। शादी को लेकर कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढऩे का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 7

 Taurus/  वृष

          अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में कोई फैसला लेने में आसानी होगी। अपने नजदीकी संबंधी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर चिंता होगी। प्रभावशाली इंसान की मदद से आपको उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस का माहौल अनुशासित रहेगा।पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और सुखद रहेगा। सिर दर्द की शिकायत रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

 Gemini | मिथुन

           नई जानकारियां और उपलब्धि मिल सकती है। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। अपने गैर जरूरी खर्चो पर कंट्रोल करें। मनचाहे काम न बनने से आप असहज हो सकते हैं। कारोबार में नए काम शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाना पड़ सकता है। जीवन साथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। तनाव से थकान हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

 Cancer| कर्क  

            किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं। मन मुताबिक सफलता मिलने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। किसी बाहरी इंसान की वजह से आपके पैसों का नुकसान हो सकता है। बिजनेस में मेहनत और प्लानिंग से सभी काम पूरे होंगे। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। बहुत थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3

  Leo| सिंह 

        किसी अनुभवी तथा प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा और अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आज किसी भी तरह की आवा-जाही करना धन और समय का नुकसान है।कारोबारी मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जल्दी ही गतिविधियां सामान्य भी हो जाएंगी। सायंकाल का समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत होगा। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। सिर में दर्द जैसी दिक्कत महसूस हो सकती हैं।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

 Virgo | कन्या 

           विदेश जाने के लिए प्रयासरत विद्यार्थियों को कोई खुशखबरी मिलेगी। अगर कोई आपसी विवाद चल रहा है तो उसमें आपकी जीत सुनिश्चित है। अनावश्यक यात्रा से परहेज करें। विवाह योग्य लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा। मौसम से संबंधित कोई स्वास्थ्य की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

   Libra | तुला

           कोई मनोनुकूल कार्य बन जाने से आप राहत महसूस करेंगे । बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान सम्मान पर पड़ेगा। कामकाज में किसी भी नई योजना को अभी कार्य रुकना दें क्योंकि कोई खास सफलता नहीं मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

  Scorpio | वृश्चिक

          परिवार से संबंधित दायित्वों को आप बखूबी निभाएंगे। आपकी उपलब्धियों और सेवा भाव से बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, वरना संबंधों में कटुता आएगी।पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर सुलभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

 Sagittarius | धनु 

          आप अपने आत्मविश्वास और चातुर्य से कोई भी काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दिन ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी व्यतीत होगा। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से राहत रहेगी । संतान से संबंधित कोई समस्या आपको चिंतित कर सकती है पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी और इससे नजदीकियां भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 3

 Capricorn | मकर 

         आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोडऩे का संकल्प करेंगे। इस कार्य में घर के बड़े बुजुर्गों का भी आशीर्वाद व सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों को भी करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। इस समय कारोबारी मामलों में बहुत ही सजग रहने की जरूरत है। बाहरी लोगों का अपने घर परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें, इससे व्यवस्था उचित बनी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4

  Aquarius | कुंभ

          कोई शुभ समाचार मिलने से आप खुद को बहुत ही सशक्त महसूस करेंगे। संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई खुशखबरी मिल सकती है। बिजनेस में बहुत अधिक जिम्मेदारियां रहेंगी । धन वरिष्ठ लोगों के स्नेह और मार्गदर्शन से पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। खान-पान के प्रति सावधानी बरतें। अपच और एसिडिटी की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

  Pisces | मीन  

          बच्चों के उचित व्यवहार से मन में सुकून रहेगा। सकारात्मक बने रहना जरूरी है। घर की कोई खास वस्तु खराब हो सकती हैं, जिसकी वजह से बड़ा खर्चा सामने आएगा। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। निकट संबंधियों और मित्रों से मुलाकात का अवसर बनेगा। मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती हावी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments