Aries / मेष
फाइनेंस संबंधी दिक्कतों के कारण जो काम रुके थे, वो पूरे हो सकते हैं। बड़े लोगों के अनुभवों से सीखें। लेखन या कला से जुड़े हैं तो खुद को निखारने के लिए अच्छा समय है। कानूनी कामों में उलझन आ सकती हैं, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से काम निपट जाएंगे। भविष्य की योजनाओं पर काम करने की कोशिश कामयाब रहेगी। वैवाहिक संबंध में मधुरता बढ़ेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
नजदीकी संबंधियों से विचार-विमर्श होने से समस्याएं सुलझेंगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। प्रिय मित्र से जुड़ी बुरी खबर मिलने से परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक तरीके से काम बनते जाएंगे। परिवार में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए उचित रिश्ता आएगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1
Gemini | मिथुन
मनचाहे कामों में समय बीताएंगे। खास लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी से अनबन हो सकती है। कारोबार में मेहनत ज्यादा होगी और फायदा कम मिल पाएगा। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। परिवार में व्यवस्था बेहतर बनाने की कोशिश होंगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी
शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 3
Cancer| कर्क
रिश्तों की मजबूती बढ़ाने में विशेष योगदान रहेगा। धैर्य और संयम रखें। समस्याओं का समाधान है। पारिवारिक गतिविधियों में योगदान दें। बिजनेस में किसी पॉलिसी में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।दांपत्य संबंधों में चल रही गलतफहमी दूर होगी। दोस्त से मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। एलर्जी आदि जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3
Leo| सिंह
समय रहते पुराने मतभेद और गलतफहमी सुलझा लेने से बड़ी समस्या से बच सकते हैं। छात्रों को सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किसी की गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है। बिजनेस में खुद को साबित करने के लिए अधिक संघर्ष और मेहनत करने की जरूरत है।घर में आपसी तालमेल और अनुशासन का माहौल रहेगा। गले से संबंधित इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8
Virgo | कन्या
आपको जीवन में आगे बढऩे के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। लापरवाही के कारण शुभ अवसरों को हाथ से न जाने दें। प्रेम संबंधों में आपसी तालमेल बनाकर रखें, अन्यथा रिश्ते बिगड़ सकते हैं। स्त्रियां घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बनाकर रखने में सक्षम रहेंगी। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। विवाह योग्य लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। मौसम से संबंधित कोई स्वास्थ्य की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3
Libra | तुला
तुला राशि वालों के लिए दिन की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करने में असफल रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान सम्मान पर पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सिर दर्द की शिकायत रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Scorpio | वृश्चिक
आपके लिए दिन धन लाभ देने वाला रहेगा। बिजनेस में उन्नति होने के आसार नजर आ रहे हैं। परिवार से संबंधित दायित्वों को भी आप बखूबी निभाएंगे। सरकारी कामों में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। घरेलू वस्तुओं पर धन खर्च कर सकते हैं। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य सौहार्दपूर्ण रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों से उचित सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 3
Sagittarius | धनु
आपके लिए आज का दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। कोई रुकी हुई पेमेंट वगैरह मिल जाने से राहत रहेगी और कोई पुराना कर्जा भी उतर सकता है। बेरोजगारी से परेशान लोगों को कोई अच्छा रोजगार मिल सकता है। कुछ अनुभवी लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। बच्चे माता पिता के साथ समय बिताएंगे।दिन ज्ञानवर्धक तथा रोचक साहित्य के पठन-पाठन में भी व्यतीत होगा। घर का माहौल खुशमय रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 8
Capricorn | मकर
आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए आर्थिक लेनदेन करना फायदेमंद रहेगा। बिजनेस की कोई भी गतिविधि करते वक्त कागजी हिसाब-किताब पूरी तरह से दुरुस्त रखें। आय के स्त्रोत अभी मंद ही रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों का कुछ समय एक साथ व्यतीत करने से खुशी भरा माहौल बनेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2
Aquarius | कुंभ
आप अपने आत्मविश्वास तथा योग्यता द्वारा घर का वातावरण सकारात्मक बनाकर सकेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं बनाएंगे। किसी मित्र को आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है,। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद ना खड़ा होने दे। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। घर का माहौल भी अनुशासित तथा मर्यादित बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7
Pisces | मीन
किसी कार्य को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े, तो हिम्मत ना हारे। आपको बेहतरीन परिणाम भी मिलने की संभावना है। लव रिलेशनशिप में गलतफहमियों के कारण संबंध बिगड़ सकते हैं। अपने पार्टनर पर भरोसा बनाए रखें। इस राशि की महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर अनदेखी न करें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। निकट संबंधियों और मित्रों से मुलाकात का अवसर बनेगा। आज कोई भी जोखिम भरा काम करने बचें। चोट लगने की संभावना है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1