Aries / मेष
प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी। अपनी समस्याओं का समाधान पाने के लिए थोड़े स्वार्थी भी रहें। आज किसी कारोबारी समस्या का समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काबिलियत के हिसाब से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों को शादी में बदलने के मौके मिलेंगे। थकान रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2
Taurus/ वृष
कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में बिताने से मन को सुकून और शांति मिलेगी। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीताने से खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। निवेश को लेकर आपकी योजना बनेगी। अगर व्यवसाय यात्रा संबंधी कोई प्लानिंग बन रही है, तो आज उसे स्थगित रखना ही उचित है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है, सिर जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 9
Gemini | मिथुन
बुजुर्गों के मार्गदर्शन से मुश्किल रास्ता आसान हो जाएगा। धैर्य से किए गए कामों का नतीजा भी अच्छा होगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले गंभीरता से सोच-विचार करें। व्यवसायिक जानकारियां किसी से शेयर न करें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक मजबूती रहेगी। मनोरंजन का कोई कार्यक्रम बनेगा। त्वचा संबंधी किसी तरह की दिक्कत महसूस हो सकती है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5
Cancer| कर्क
कर्क राशि वालों आज दिनभर आप खुश रहेंगे। किसी समारोह आदि में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को धन लाभ के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें, पेट दर्द हो सकता है।
शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 2
Leo| सिंह
जो लोग नई नौकरी की तलाश में है, उनको काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। स्टूडेंट्स दोस्तों के साथ किसी टूर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लंबे समय से रुकी हुई पेमेंट आज हासिल हो जाएगी। कोई बड़ी बिजनेस डील होने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंध सुखद और खुशनुमा रहेंगे।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6
Virgo | कन्या
कन्या राशि वालों आज का दिन काफी मेहनत भरा रहेगा। साझेदारी में कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दिन उत्तम है। सभी काम बनते नजर आएंगे। घर में भी किसी धार्मिक आयोजन संबंधी प्रोग्राम बनेगा। संतान की सकारात्मक गतिविधि को देखकर मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। बच्चों का दिन अच्छा रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6
Libra | तुला
आज आपको व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपके लापरवाही के कारण सरकारी कार्य अधूरे रहेंगे। जीवनसाथी के सहयोग से घरेलू कामों की खरीदारी कर सकते हैं। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से सुकून मिलेगा और खोया हुआ आत्मविश्वास भी पुन: जागृत होगा। शिक्षा में संतान को सफलता मिलने पर खुशी का माहौल रहेगा। नसों खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5
Scorpio | वृश्चिक
नौकरीपेशा लोगों को उच्च अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी बरतें वरना आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। संतान की शिक्षा में आ रही समस्याएं दूर होंगी। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। इस राशि के बड़े बुजुर्गों को कोई पुराना रोग तंग कर सकता है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Sagittarius | धनु
परिवार से संबंधित लंबे समय से चल रही किसी चिंता और तनाव से राहत मिलेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना भी बनेगी। व्यवसाय में धन कमाने के रास्ते खुलेंगे। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा और व्यवस्थित रहेगा। बच्चे बड़ों की आज्ञा का पालन करेंगे। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9
Capricorn | मकर
आपके लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कारोबार को लेकर की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। युवा वर्ग को विदेशी व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी अच्छा प्रस्ताव भी आ सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध जैसे रहेगा तथा पारिवारिक माहौल भी सुखद हो जाएगा। आपकी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। स्टूडेंट्स किसी बात को लेकर विचलित रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी
शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 5
Aquarius | कुंभ
कुंभ राशि वालों पार्टनरशिप संबंधी कार्ययोजना में आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय में स्टाफ अथवा कर्मचारियों की गलतियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुधारने की कोशिश करें। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। घर में किसी सदस्य के साथ बहसबाजी का सामना करना पड़ सकता है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8
Pisces | मीन
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ेगा। काम की व्यस्तता के कारण कुछ घरेलू काम अधूरे रहेंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। शारीरिक थकावट रहेगी, ध्यान रखें।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2