HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (20 दिसम्बर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (20 दिसम्बर,2023)

   Aries /  मेष

          आप तनाव से राहत महसूस करेंगे। दैनिक कार्यों के साथ-साथ अन्य अटके कार्य को भी बड़ी सहजता से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में परेशानी की वजह से मन व्यथित रहेगा। व्यवसाय में आपका नेतृत्व बना रहेगा। युवाओं को अपने करियर के लिए गंभीर रहना होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। सेहत आपकी ठी रहेगी।

शुभ रंग- नीला ,शुभ अंक- 3

 Taurus/  वृष

          घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए वरदान साबित होगी। कोई नया कार्य या निवेश करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह छानबीन अवश्य कर लें। भूमि-संपत्ति संबंधी कोई कार्य लाभदायक रहेगा। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें। दांपत्य जीवन सुखद और सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना होगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- जामुनी,शुभ अंक- 7

  Gemini | मिथुन

           महिलाएं अपना व्यक्तित्व निखारने में ध्यान देंगी। अगर वाहन खरीदने का विचार है तो दिन उत्तम है। लेनदेन के मामलों में लापरवाही करने से आपको नुकसान हो सकता है। अटके कोर्ट केस में गति आएगी। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध अधिकारियों को भड़का सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी अत्यधिक मेहनत की वजह से कमजोरी जैसी स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- लाल ,शुभ अंक- 4

   Cancer| कर्क  

         अपने काम के लिए समर्पित रहें। ग्रहों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने से आप खुश रहेंगे। लक्ष्य पूरा न होने से नकारात्मकता रहेगी। मनोबल मजबूत रखें। निजी और पारिवारिक कामों के बीच तालमेल रखने से घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

   Leo| सिंह 

          आपका रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में सुधार होगा। संपत्ति का विवाद चल रहा है तो बड़े लोगों की मदद से सुलझाने की कोशिश करें।लेनदेन बहुत सावधानी से करें। किसी से विवाद होने से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपसी तालमेल से दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

   Virgo | कन्या

          आपका पारिवारिक सुख सुविधाओं की शॉपिंग में खर्चा बढ़ेगा। परिवार की खुशी आपके लिए ज्यादा जरूरी रहेगी। बातचीत में गलत शब्दों के इस्तेमाल से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी और बिजनेस में व्यवहारिक नजरिये से कई मामले सुलझा लेंगे। पति-पत्नी के बीच परिवार की व्यवस्था को लेकर विवाद हो सकता है। जुखाम या एलर्जी से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

    Libra | तुला

             आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए दिन शुभ है। धार्मिक संस्थाओं की गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्नेह और आशीर्वाद से परिवार में सुखद और अनुशासित माहौल बना रहेगा। कोई मित्र स्वार्थ की भावना से आपसे संबंध खराब कर सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने बॉस के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज ,शुभ अंक- 1

    Scorpio | वृश्चिक

          घर में धार्मिक आयोजन का प्रोग्राम बनेगा। विपरीत परिस्थिति में भावनाओं में आकर गलत फैसला ले सकते हैं, इसलिए अपनी सोच व्यवहारिक रखें। बिजनेस के काम सामान्य रहेंगे। बड़े लोगों से मदद भी मिलेगी। परिवार वालों के साथ थोड़ा समय बीताने से सुकून और शांति मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

    Sagittarius | धनु 

          आपके रुके कामों में सुधार आएगा । काम और मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन मन मुताबिक सफलता मिलने से उत्साह भी रहेगा। पैसों से जुड़े कामों में सावधानी रखें। बिजनेस में दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी काबिलियत पर विश्वास करें। आपके फैसले सही साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

   Capricorn | मकर 

         आज किसी करीबी रिश्तेदार या दोस्त से मुलाकात के योग बन सकते हैं। कोई भी निजी फैसला लेने से पहले परिवार के लोगों या किसी नजदीकी रिश्तेदार से सलाह लें। इससे उन्नति के रास्ते बनेंगे। गैर जरूरी खर्चे बढऩे से आप परेशान हो सकते हैं। घर में सुख-शांति के लिए आपसी तालमेल रखना बहुत जरूरी है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

   Aquarius | कुंभ

           आपका दिन अच्छा बीतेगा। घर की समस्या सुलझाने के लिए अच्छा समय है। किसी बात को लेकर चिड़चिड़ापन या निराशा जैसी स्थिति बन सकती है। परिवारजनों के साथ मनोरंजन और मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में दिक्कतें आ सकती हैं। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

   Pisces | मीन  

         घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ कई मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। कई समस्याओं का समाधान भी होगा। ससुराल पक्ष के साथ चल रहे विवाद दूर करने का अनुकूल समय है। रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में मेहनत करनी होगी। कारोबार में कुछ खास उपलब्धियां सामने आएंगी। पति-पत्नी व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझने की बजाय शांति बनाए रखें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा , शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments