Aries / मेष
अपनी योग्यता को निखारने के लिए अनुकूल समय है। नई उपलब्धि मिल सकती है। इनकम सोर्स में कमी आ सकती है। खर्चे बने रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में काम का दबाव रहेगा। ऑफिस में अधिकारियों से अच्छे संबंध बने रहेंगे। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
घर में रिश्तेदार आ सकते हैं। खुशियों का महौल रहेगा। संतान की गतिविधि से संतुष्टि होंगे। पड़ोसियों से संबंध मजबूत रखें। ज्यादा खर्चे से परेशान हो सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा काम से परेशान हो सकते हैं।परिवार वालों की मदद से आपका मनोबल मजबूत होगा। घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5
Gemini | मिथुन
कुछ दिक्कतें रहेंगी। ईश्वर की कृपा से कोई रास्ता निकल जाएगा। ऑफिशियल मामलों में गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। कोई समस्या आने पर घबराने के बजाय अपने काम का तरीका बदलें। दांपत्य जीवन में बाहरी व्यक्ति के दखल से गलतफहमियां हो सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1
Cancer| कर्क
अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा रखना आपको सफलता देगा। घर में नजदीकी लोगों के आने से मनोरंजन और उत्साह रहेगा। दूसरों की बातों में आने के बजाय अपने फैसले खुद लें। बिजनेस में की गई मेहनत के बेहतर नतीजे मिलेंगे। नौकरी में स्थिति पहले की तरह ही रहेगी। घर का माहौल शांतिपूर्ण और सुखद रहेगा। खांसी-जुकाम होने की आशंका है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
Leo| सिंह
इनकम और खर्चों में संतुलन रखने से आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं। घर में मेहमान आ सकते हैं। कुछ लोग जलन की भावना से आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। कारोबार में सामान्य स्थिति रहेगी। नौकरी में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2
Virgo | कन्या
घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं हेतु वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। गुस्से और चिड़चिड़ेपन जैसे स्वभाव पर काबू रखें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। बिजनेस में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। इंफेक्शन आदि की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7
Libra | तुला
घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। अपनों का मार्गदर्शन आज किसी मुश्किल से निकलने में भी सहायक रहेगा। कारोबार में किसी नए काम को लेकर भ्रमित न हों और उसे पर पूरे मनोयोग से कम करें, निश्चित ही आप सफल रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। थकान और नींद ना आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे।
Scorpio | वृश्चिक
आप निश्चित समय में अपना काम पूरा करने की पुरजोर कोशिश करेंगे। आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। निवेश संबंधी कार्य में आशातीत लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में किसी भी नकारात्मक स्थिति में सहज बने रहे। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1
Sagittarius | धनु
किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। घर के रखरखाव संबंधी योजनाओ पर विचार होगा। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है।व्यवसाय संबंधी राजकीय कार्य यथा समय पूरे हो जाएंगे। कहीं से रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है। घर परिवार पर समय देना परिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। खांसी, जुकाम,कफ जैसी दिक्कत रह सकती है।
Capricorn | मकर
संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और खुशी मिलेगी। सिर्फ सूझबूझ से कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है, आपको इसके मनोनकुल परिणाम ही मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार तथा समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। घर की व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित रहेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4
Aquarius | कुंभ
कोई सरकारी अथवा विवादित मामला अटका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल होने के उत्तम आसार हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी कुछ बेहतर जानकारियां मिलेगी जो कि फायदेमंद होंगी। आज व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम ना लें तथा यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
Pisces | मीन
आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को साकार करने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा।घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1