HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (08 दिसम्बर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (08 दिसम्बर,2023)

   Aries /  मेष

          आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपका भाग्यवादी ना होकर कर्म पर विश्वास रखना आपके लिए नई संभावनाएं भी उत्पन्न करेगा।ध्यान रखें कि जल्दबाजी कोई भूल चूक भी करा सकती हैं। धैर्य और संयम से व्यवहार करें । इस राशि के छात्र आज घर में आनंद करेंगे। परिवार में तालमेल बनाकर रखने से सब अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

   Taurus/  वृष

           युवाओं के अपने प्रोजेक्ट को लेकर के किए गए प्रयास मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। अपनी गृहस्थी की जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाएंगे। किसी की गलत सलाह और संगति का नकारात्मक असर आपकी मान-सम्मान और व्यक्तित्व पर पड़ सकता है।कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित करने में दिक्कतें रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

   Gemini | मिथुन

        आज आपकी किसी पुराने दोस्त से बातचीत हो सकती है। घर-परिवार में आपका तालमेल बढ़ेगा। बच्चे खेलकूद में अपना समय बिताएंगे। किसी की नकारात्मक बात से मन कुछ व्यथित रह सकता है, बेहतर होगा कि फिजूल की बातों पर ध्यान ही ना दे।नौकरीपेशा लोग ज्यादा काम होने से तनाव में रह सकते हैं। सेहत के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

  Cancer| कर्क  

          आपको अपनी मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील फायदेमंद साबित होगी। परिवार के वरिष्ठ लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को कोई विशेष अथॉरिटी मिलने से उत्साह बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। घुटनों व जोड़ों के दर्द जैसी कोई पुरानी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Leo| सिंह 

          अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसकी वसूली करने के लिए उचित समय है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के मार्गदर्शन में आप अपनी कार्यप्रणाली और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अगर प्रॉपर्टी को लेकर लोन अथवा उधार लेने की योजना है तो आपका कार्य जल्दी ही हल हो जाएगा। कुछ समय अपने जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी जरूर व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

   Virgo | कन्या

          आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखने से आप आर्थिक मुश्किल से बच सकते हैं। घर में अतिथियों का आगमन होगा। किसी भी तरह के लेनदेन संबंधी किसी कार्य में गलती होने से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कारोबार में मंदी का असर बना रहेगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें। नौकरी मैं मन मुताबिक स्थान परिवर्तन ना मिलने से कुछ मायूसी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4

  Libra | तुला

          आज का दिन थोड़ा तनाव भरा हो सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस राशि के छात्र आज पार्ट टाईम जॉब का सोच सकते हैं। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल मिलाप होगा। युवाओं को अभिभावकों के सहयोग से कोई निर्णय लेने में आसानी होगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी । स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 2

   Scorpio | वृश्चिक

          युवाओं को अपनी मेहनत के मनोनुकूल परिणाम हासिल होंगे। किसी मित्र पर भरोसा रखना आपके कार्य को व्यवस्थित करने में सहायता करेगा। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संबंधी योजना भी बनेगी। कारोबारी मामलों में दिक्कतें बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने घर की व्यवस्था पर ना पडऩे दे। कुछ समय लोगों के साथ व्यतीत करने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

   Sagittarius | धनु 

       किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में भी सुखद समय व्यतीत होगा। व्यवसायिक स्थल पर कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी और कार्यभार भी बढ़ेगा। परिवार के प्रति अपने दायित्व को समझें और पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान दें। व्यर्थ के प्रेम प्रसंगों से दूर रहे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

   Capricorn | मकर 

           आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। रोजमर्रा से जुड़ी कुछ बातें आपको परेशान कर सकती हैं। आर्थिक लाभ के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। बच्चों से कुछ मतभेद हो सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के साथ अथवा धार्मिक गतिविधियों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। आप मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे। आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

  Aquarius | कुंभ

           आज आपका दिन उत्तम रहेगा। स्टूडेंट्स आज कुछ नया करने की सोचेंगे। किसी मित्र से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा दोनों की ही कई समस्याओं का हल भी निकलेगा। संतान से संबंधित कोई चिंता दूर होने से आप को राहत मिलेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत भी आज आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4

   Pisces | मीन  

          आपके व्यक्तित्व संबंधी कुछ सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक मान-सम्मान व दायरा बढ़ेगा। बच्चों तथा परिवार के साथ शॉपिंग तथा मनोरंजन में कुछ समय व्यतीत करना सबको खुशी देगा।कुछ लोग जलन की भावना से आपके कार्यों में विघ्न बाधा डाल सकते हैं इसलिए इन सब की तरफ से चौकन्ना रहना बहुत जरूरी है। परिवार में व्यवस्थित माहौल रहेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments