HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (03 दिसम्बर,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (03 दिसम्बर,2024)

 Aries /  मेष

कोई काम रुका है, तो कोशिश करने पर पूरा हो सकता है। भाई-बहनों के बीच मतभेद होने की आशंका है। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में महत्वपूर्ण ऑर्डर मिल सकते हैं नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक ट्रांसफर मिलने की संभावना है। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परिवार की मदद से आपका आत्मबल बढ़ेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

 Taurus/  वृष

           पैसा रुका हुआ है तो वसूली के लिए भी अच्छा समय है। घर में किसी खास वस्तु की खरीदारी भी संभव है। अति आत्मविश्वास से धोखा खा सकते हैं। बिजनेस के कामों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। घर में मेहमान आएंगे। आपसी मेल मिलाप से खुशी बढ़ेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

 Gemini | मिथुन

          किसी समाज सेवी संस्था में आपका योगदान रहेगा। अपनी चीजों को संभालकर रखें। खोने या चोरी होने का डर रहेगा। संतान की तरफ से चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। वर्तमान बिजनेस में जो काम चल रहे हैं, उनमें नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। पति-पत्नी अपने कामों में व्यस्त रहेंगे। थकान और पैरों में दर्द हो सकता है। अपच की शिकायत भी हो सकती है।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 9

 Cancer| कर्क  

धन संबंधी मामलों में विशेष उपलब्धि मिलेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपकी किस्मत मजबूत करेगा। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्राओं से परहेज रखें। व्यवसाय की योजनाएं पूरी होने का समय आ गया है। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोग तनाव महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर का प्रोग्राम बनेगा। सिर दर्द और थकान महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 4

  Leo| सिंह 

            रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। रूपए-पैसे के लेनदेन में किसी पर भी भरोसा न करें। फिजूलखर्ची पर भी नियंत्रण रखें।- बिजनेस के काम सावधानी से करने बेहद जरूरी है। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रहेगी। थोड़ा समय मनोरंजन में भी जरूर बीताएं । पिछले कुछ समय से चल रही सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Virgo | कन्या 

             बच्चों के भविष्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। निवेश संबंधी काम पूरे होंगे। घर-परिवार के कामों में अत्यधिक व्यस्तता के कारण खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की आज की गई मेहनत आने वाले दिनों में बड़ा फायदा दे सकती है। परिवार और व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी। थकान और सिरदर्द हो सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

           आज का दिन आपके लिए नई चुनौतियां लेकर आएगा। युवा वर्ग को मनचाहे नतीजे मिलने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होगी। माता-पिता के साथ संयम से बात करें। स्वास्थ्य संबंधी किसी पुरानी समस्या से आज राहत महसूस करेंगे। आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे और नजदीकियां भी बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2

   Scorpio | वृश्चिक

        बच्चों की शिक्षा से संबंधित कुछ लाभदायक योजनाएं फलीभूत होगी। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। लेनदेन संबंधी मामलों में कोई चूक सकती हैं। कारोबार में नए काम की शुरुआत होगी लेकिन ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह से मेहनत करें। घर की व्यवस्था उचित और अनुशासित बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7

  Sagittarius | धनु 

            अपनी कार्यकुशलता के दम पर कई महत्वपूर्ण कार्य बेहतरीन तरीके से पूर्ण करेंगे । कुछ खास लोगों से मुलाकात भी होगी। महिलाएं विशेष रूप से अपने अंदर भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगी। बिजनेस में कर्मचारियों के साथ चल रहा पुराना मतभेद खत्म हो सकता है। पति-पत्नी के बीच उचित संबंध से आपसी संबंधों में मिठास बनाए रखेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात का भी अवसर बनेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

 Capricorn | मकर 

           अगर घर अथवा व्यवसाय में कुछ परिवर्तन करने की योजना है तो आज उससे संबंधित कार्यवाही शुरू हो सकती हैं। आपकी योग्यता व क्षमता द्वारा आपको बेहतरीन तथा सम्मानजनक परिणाम हासिल होंगे। चचेरे भाई-बहनों से अपने संबंधों को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। प्रभावशाली व अनुभवी व्यक्तियों के साथ व्यवसाय संबंधी कोई खास उपलब्धि हासिल करवाएगा। नौकरीपेशा लोगों पर अत्यधिक कार्यभार रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4

 Aquarius | कुंभ

            घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में अपना योगदान देने से उचित व्यवस्था रहेगी। आप सकारात्मक रहकर काम करें इससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा । आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। बिजनेस में कुछ समस्याएं आती रहेगी। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती हैं। जिसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

 Pisces | मीन  

          घर के किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय अन्य सदस्यों की भी सलाह को अवश्य महत्व दें। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको आत्मिक सुकून देगा। संतान से संबंधित कोई समस्या हल हो जाने से राहत मिलेगी । किसी भी तरह का लेनदेन करने से आज परहेज करें। कारोबार धीमा रहेगा। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगा। थकान और कमजोरी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments