HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (01 दिसम्बर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (01 दिसम्बर,2023)

   Aries /  मेष

             किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और मानसिक सुकून और शांति भी बनी रहेगी।राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक स्तर पर रूतबा बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी, प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

 Taurus/  वृष

           आज की गई मेहनत का भविष्य में अधिक फायदा मिलेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपकी सेहत में सुधार होगा। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय विशेष रूप से सफल रहेंगे। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए कुछ नई उपलब्धियां बन रही है। घर का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा।भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1

   Gemini | मिथुन

            आज किसी दूसरे की ज्यादा आलोचना करने से बचना चाहिए नहीं तो परिस्थितियां आपके विपरीत बनेंगी। आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। बच्चों से संबंधित कोई खुशखबरी मिलेगी। शाम को माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जाएंगे। दवाईयों के व्यापार में उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। सरकारी सेवारत लोगों का अपने कार्यों के प्रति बेहतर योगदान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Cancer| कर्क  

           पारिवारिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने में भी आपका योगदान रहेगा। आज सिर्फ अपने बारे में ही सोचे और अपने लिए ही काम करें क्योंकि अपनी प्रतिभा और योग्यताओं को निखारने के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। किसी भी तरह की आवाजाही आज स्थगित ही रखें। व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1

 Leo| सिंह 

         आपका जमीन जायदाद संबंधी काम रुका हुआ है तो आज उसका कोई हल निकल सकता है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करें। खर्चो के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें ।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

   Virgo | कन्या

              विद्यार्थियों और युवाओं को अपने पढ़ाई और करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपकी अगर प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। व्यवसाय में विस्तार संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। कुछ दिक्कतें और चुनौतियां रहेंगी, परंतु समाधान भी मिलते जाएंगे। वैवाहिक संबंधों में छोटी-मोटी बातों पर इशु बनाना ठीक नहीं है। गले में इंफेक्शन जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

  Libra | तुला

              आज किसी मित्र की मदद के लिए आपको आगे आना पड़ सकता है, ऐसा करके आपको खुशी ही मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह परिवार पर बना रहेगा। धार्मिक संस्थाओं से संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवादित स्थिति बन सकती है, जिसका मुख्य कारण आपका जल्दी ही आवेश में आना होगा। दांपत्य संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4

  Scorpio | वृश्चिक

              आप जिस कार्य को भी करेंगे, उसमें मेहनत द्वारा अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ रहना आपके मान-सम्मान को प्रभावित कर सकता है, साथ ही इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित रूप से चलती रहेंगी। ऑफिस में चल रहे किसी तनाव से आज मुक्ति मिलेगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 7

   Sagittarius | धनु 

            किसी अधिकारी की मदद से आपका जमीन जायदाद से संबंधित मामला सुलझ सकता है। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में बिना सोचे-समझे अपना निर्णय न दें, आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

     Capricorn | मकर 

           विदेश जाने के लिए इच्छुक लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा लेकिन फायदे के मौके भी मिलेंगे। अनुभवी लोगों के सानिध्य में कोई निर्णय लेने में आसानी महसूस करेंगे। नौकरी में कार्यभार में कोई मन मुताबिक परिवर्तन मिलने से खुशी महसूस होगी। जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों का उचित सहयोग बना रहेगा। शरीर में कहीं ना कहीं दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

    Aquarius | कुंभ

              आपका कोई रुका हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है। घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी जिससे खुशनुमा माहौल बना रहेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी कटौती रखें। नौकरी में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास ना आने दे। क्योंकि आपकी तरक्की की संभावनाएं बन रही हैं। घर की व्यवस्था अनुशासित तथा खुशनुमा रहेगी। आपको शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 4

  Pisces | मीन  

            आज आपका दिन सुखद व्यतीत होगा। कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा। आपके किसी विशेष गतिविधि की वजह से सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान हासिल होगी। परिवार जनों का सहयोग घर में सुकून भरा माहौल बनाकर रखेगा। तथा परिवार जनों के बीच उचित तालमेल बना रहेगा। महिलाएं विशेष रूप से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे, जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता हैं।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments