HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (21 फरवरी,2025)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (21 फरवरी,2025)

Aries /  मेष

              परिवार और समाज में आपको विशेष मान-सम्मान मिलेगा। अगर प्रॉपर्टी अथवा अन्य कोई विवाद चल रहा है तो उसे किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से हल करें। धन संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी रखें। व्यवसाय में धन लाभ की स्थिति बन रही है। नौकरी पेशा लोग आवेश में आकर अपने बॉस व अधिकारियों से संबंध न बिगाड़ें। जीवनसाथी की सलाह से अवश्य उचित समाधान मिलेगा। मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4

 Taurus/  वृष

            आज आपको रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत मिलेगी। किसी भी विशेष कार्य में जुटे हुए युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। अगर किसी संबंधी अथवा पड़ोसी से कोई वाद-विवाद होता है तो उसे दूर करने में आपको ही विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। कोई रुका हुआ आय का साधन आज पुन: शुरू होने से सुकून और राहत मिलेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। पेट से संबंधी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7

 Gemini | मिथुन

        बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिल रहा है। आय के साधनों में मजबूती आएगी। पड़ोसियों के साथ वाद-विवाद में न पड़ें। घर के वरिष्ठ लोगों के स्वास्थ्य और मान-सम्मान के प्रति सजग रहें। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। दांपत्य संबंधों में भरपूर प्रेम बना रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

 Cancer| कर्क  

            पिछले कुछ समय से चली आ रही किसी चिंता और तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। मित्रों तथा संबंधियों के साथ उचित सामंजस्य बनाकर रखें। अपने किसी भी व्यवसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा और समस्या का समाधान भी मिलेगा। घर में सुखद और सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक दृष्टिकोण रखना जरूरी है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

 Leo| सिंह 

           युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक मामलों में उचित प्रकार से ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। ध्यान रखें कि भाइयों के साथ पैतृक अथवा आपसी मामलों को लेकर कुछ टकराव की स्थिति बन सकती है। कारोबार में अड़चनें और परेशानियां आ सकती हैं। विवाहित जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

Virgo | कन्या 

          कोई सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की भी किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आपको उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे तथा परिवार में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। मित्रों के साथ मेल मुलाकात भी होगी। गैस व कब्ज जैसी दिक्कत से परेशान हो सकते हैं।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

 Libra | तुला

            परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में सुखद समय व्यतीत होगा। आपकी नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में अच्छी डील होगी। आज किसी भी तरह की उधारी या लोन संबंधी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी व्यतीत करें। इससे मन प्रसन्न रहेगा। शरीर में दर्द और थकान जैसी समस्याएं बनी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7

Scorpio | वृश्चिक

           सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भरपूर साथ मिलेगा। व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए समय और ऊर्जा का प्रतिबंधन करने की जरूरत है। जीवन साथी के साथ हंसी खुशी के पल व्यतीत होंगे। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। इंफेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

 Sagittarius | धनु 

              घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बन सकती हैं। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी योजनाओं को लेकर गंभीर रहें। निश्चित ही उचित सफलता मिलेगी। किसी भी तरह के उधारी करना मुश्किल में डाल देगा। इस समय व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी और इनकम भी बढ़ेगी।पति-पत्नी में घर की व्यवस्था को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती हैं लेकिन आपकी सूझबूझ द्वारा सब ठीक हो जाएगा।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 2

 Capricorn | मकर 

             व्यक्तित्व आपके कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करने में मदद करेगा। युवा वर्ग भी गंभीरता से जीवन के मूल्यों को समझेंगे। उस पर मनन भी करेंगे। घर की समस्याओं को सुधारने में परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। कारोबारी गतिविधियां यथावत ही रहेगी। रुकी हुई पेमेंट वगैरह प्राप्त के लिए समय अनुकूल है। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने के संभावना है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

 Aquarius | कुंभ

               धन संबंधी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से सकारात्मक महसूस करेंगे । मन में उठे नकारात्मक विचारों पर काबू रखें वरना आपकी मनोस्थिति प्रभावित हो सकती हैं। व्यवसायिक दृष्टि से परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी। इस समय किसी भी नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदेह रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में कुछ टकराव हो सकता है। पैरों में जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

 Pisces | मीन  

             अपने राजनैतिक अथवा सामाजिक संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। कोशिश करने पर कोई मनचाहा कार्य पूरा हो सकता है। घर में किसी संबंधी के आगमन से आपका कोई व्यक्तिगत कार्य अधूरा रह सकता है। वर्किंग महिलाओं को अपने बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपसी संबंधों में मधुरता लाएगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments