Aries / मेष
घर में दोस्तों या मेहमानों के आने से सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। फाइनेंस संबंधी परेशानियां दूर होंगी। किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभालकर रखें। बिजनेस के कामों में सुधार करने की जरूरत है। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
घर के नवीनीकरण या सुधार संबंधी कार्यों पर विचार विमर्श होगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ संबंध खराब होने जैसी स्थिति भी बन रही है। बिजनेस के कामों में तेजी आएगी। सभी काम पूरे होते जाएंगे। ऑफिस में भी सहयोगियों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। प्रेम संबंध अच्छे रहेंगे। थकान और कमजोरी रह सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9
Gemini | मिथुन
सामाजिक लोगों के बीच आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। फाइनेंस संबंधी कार्य यथा समय मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो जाएंगे। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर समस्या रह सकती है। आपको किसी खास परेशानी से मुक्ति भी मिलेगी। पति-पत्नी के बीच उचित तालमेल रहेगा जिससे घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7
Cancer| कर्क
संतान के करियर संबंधी समस्याओं को किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता से सुलझाने में कामयाब रहेंगे। रहन-सहन में सुधार आएगा। व्यर्थ की बातों में अपना समय ना लगाकर क्रिएटिव बने रहे। नौकरी पेशा लोगों का जल्दी ही कोई मन मुताबिक कार्य संपन्न हो सकता है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से निजी जीवन खुशहाल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5
Leo| सिंह
आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। मित्रों तथा परिवार जनों का भी भरपूर सहयोग बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। सरकारी नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने ऑफिस में वर्चस्व बना रहेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी। नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है।
शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2
Virgo | कन्या
किसी अविवाहित सदस्य का रिश्ता तय होने की भी संभावना है। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। किसी नजदीकी संबंधी के साथ किसी विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। अत्यधिक भावुकता भी नुकसानदायक रह सकती है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर लापरवाह ना बने। अगर कोई पेमेंट फंसी हुई है तो आज उसकी वसूली करने के लिए उचित समय है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 8
Libra | तुला
घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज नजदीकी रिश्तेदारों के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नए बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। व्यापार में उन्नति होने के योग हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। सिर दर्द जैसी समस्या रह सकती है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7
Scorpio | वृश्चिक
कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा, तथा इस यात्रा में सुखद अनुभूति भी होगी। दान, पुण्य आदि जैसे कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति को शांति से सुलझाएं, अनावश्यक क्रध समस्या को बढ़ा सकता है। जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8
Sagittarius | धनु
बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करें। किसी आयोजन में शामिल होने का भी मौका मिलेगा तथा मांगलिक कार्यों की रूपरेखा भी बनेगी। आज ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ किसी विशेष कार्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। नए आर्डर मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8
Capricorn | मकर
आपको अपने कार्यों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने वाली है। इसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद-विवाद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- लाल, शुभ अंक 5
Aquarius | कुंभ
किसी नजदीकी संबंधी का सहयोग मिलेगा। अध्ययनरत विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। बिजनेस में कोई सरकारी मामला चल रहा है तो आज हल हो जाएगा। परिवार जनों के साथ मनोरंजन आदि में सुखद समय व्यतीत होगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7
Pisces | मीन
किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ाएंगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों की व्यवधान दूर होंगे। इस समय किसी भी तरह की यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। व्यवसाय में किसी भी गतिविधि में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी इन्फेक्शन जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2