Aries / मेष
घर के बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। कुछ समय धार्मिक, सामाजिक गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे मानसिक शांति मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय में समस्या आने से चिंता हो सकती है। व्यवसाय में नयापन लाने के लिए कुछ योजनाएं शुरू होंगी। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 9
Taurus/ वृष
किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी मिलेगी। दिन भर व्यस्तता का माहौल रहेगा। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने पर ज्यादा उत्तेजित होने से बचें। नजदीकी मित्रों और संबंधियों के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। वैवाहिक संबंध में उचित तालमेल रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 2
Gemini | मिथुन
आपकी कार्यकुशलता और योग्यता की सराहना की जाएगी। अपने रुचि पूर्ण और रचनात्मक कार्यों में समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। अपनी आर्थिक गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान दें। व्यवसायिक गतिविधियां धीमी ही रहेंगी, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4
Cancer| कर्क
आपका समय सुखद रहेगा। दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी। मेहमानों की अधिक आवाजाही से आपको अपने व्यक्तिगत कार्य व्यवस्थित करने में थोड़ी दिक्कतें रहेंगी। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढऩे की आशंका है, गुस्से पर काबू रखना होगा। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा।सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1
Leo| सिंह
घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। राजनीतिक और सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपकी मानहानि का कारण बन सकते हैं। कारोबार में स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में नकारात्मक वातावरण रहेगा। गैस और एसिडिटी की समस्या रहेगी।
शुभ रंग- ऑरेंज,शुभ अंक- 5
Virgo | कन्या
आपके धीरे-धीरे परिस्थितियां पक्ष में होती जाएंगी। आपका भावुकता की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण तरक्की में सहायक रहेगा। किसी भी नए निवेश से बचें, क्योंकि नुकसान होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधी कार्यों में आज फायदा होगा। कोई ऑफिशियल टूर भी संभव है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9
Libra | तुला
सभी काम सरलता से होने से प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक या सोसायटी संबंधी गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और पहचान भी मिलेगी। अनावश्यक खर्च आपकी चिंता का कारण बनेंगे। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखनी होगी। दांपत्य संबंध सुखद रहेगा। घर में अनुशासित माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 6
Scorpio | वृश्चिक
बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता मिल सकती है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज उसे प्राप्त करने का अनुकूल समय है। व्यवसायिक व्यवस्था उत्तम रहेगी और कर्मचारियों के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा।पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
शुभ रंग- जामुनी,शुभ अंक- 4
Sagittarius | धनु
किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, इससे आपकी चिंताएं दूर होंगी। अपने नजदीकी मित्र के साथ रिश्ता सुधारें। किसी मित्र की समस्या के समाधान में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती है। किसी पुराने मित्र के मिलने से यादें ताजा होंगी। अविवाहित लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7
Capricorn | मकर
जमीन-जायदाद संबंधी दिक्कत दूर होंगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव किसी की मध्यस्थता से सुलझ जाएगा।अभी किसी भी नई गतिविधि को शुरू करने के लिए अनुकूल समय नहीं है। परिवार के साथ मौज-मस्ती, डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3
Aquarius | कुंभ
इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।महत्वपूर्ण निर्णय स्थगित ही रखें, आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस जाएंगे। कारोबारी स्थिति में सुधार होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। तनाव और चिंता हावी न होने दें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर होगा।
शुभ रंग- क्रीम , शुभ अंक- 8
Pisces | मीन
स्थान परिवर्तन संबंधी योजना को लागू करने के लिए समय अनुकूल है। अध्यात्म, धर्म-कर्म में रुचि होने से पॉजिटिव बनेगी। जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना या कार्य करना आपको नुकसान दे सकता है। क्षेत्र में लोगों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखें। जीवनसाथी की सलाह लेना बहुत ही लाभदायक रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6