HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (06 सितम्बर,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (06 सितम्बर,2023)

   Aries /  मेष

           आत्म मनन करने से आपको बहुत ही शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी आप प्रयासरत रहेंगे और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। धार्मिक गतिविधियों में मन लगाने से राहत मिलेगी। हाथ में आए अवसरों का सही समय पर उपयोग करना जरूरी है। बिजनेस को लेकर फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

           दोस्तों तथा संबंधियों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेगा। कानूनी गतिविधियों से दूर रहने में ही भलाई है। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। ऑफिस में अपने से निचले कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। घर का वातावरण व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1

  Gemini | मिथुन

           परिवार तथा खास मित्रों के साथ मनोरंजन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। व्यवसायिक कार्यों में दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी का आपके प्रति भावनात्मक लगाव आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती लाएगा। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

   Cancer| कर्क  

            आसपास की सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलेगी । परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। आज कारोबार संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें । परिवार जनों के साथ आपसी विचारों का आदान-प्रदान होगा। आपसी सामंजस्य से दांपत्य जीवन सुखद बना रहेगा। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

  Leo| सिंह 

           फाइनेंस संबंधित कार्यों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। वाहन अथवा कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। पड़ोसियों के साथ संबंधों में मतभेद ना उत्पन्न होने दें।ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा। परिवार जनों के बीच आपसी सामंजस्य में कमी रह सकती है। परंतु आपसी समझदारी से समस्या का हल भी निकल जाएगा। गैस और एसिडिटी जैसी समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 4

  Virgo | कन्या 

             विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से मानसिक शांति मिलेगी। फिजूल के खर्चे रहेंगे। आज किसी से उलझना आपके लिए मान-हानि जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। व्यवसाय संबंधी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने जा रहे हैं तो आज उसे स्थगित ही रखें। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधित प्रोग्राम बनेंगे। प्रेम संबंधों में किसी कारण से वाद-विवाद हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

  Libra | तुला

            अपने राजनैतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करें, यह संबंध आपके लिए तरक्की दायक रहेंगे। फोन कॉल के माध्यम से कोई शुभ सूचना भी मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू अथवा प्रतियोगिता, परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसायियों के साथ चल रही प्रतिस्पर्धा में विजय आपको ही हासिल होगी। संतान के करियर संबंधी भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

            मन में उत्साह और स्थिरता बनी रहेगी। उन्नति का भी कोई मार्ग प्रशस्त होगा। युवा वर्ग अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। इस समय कोई भी व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में ना लें। दांपत्य संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें, इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। जुखाम तथा बुखार की समस्या से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

 Sagittarius | धनु 

          आप अपनी वाणी से दूसरों का दिल जीत लेंगे। लोगों की परवाह ना करके स्वयं के कार्यों पर ध्यान केंद्रित करना आपको नई उपलब्धियां भी प्रदान करेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखना जरूरी है। रुकी हुई पेमेंट मिल जाने से आर्थिक समस्या हल हो जाएगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

  Capricorn | मकर 

          महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि लेकर आ रहा है। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। कोई जमीनी विवाद चल रहा है तो शांति से समाधान निकाले। कारोबारी गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में आपके कार्यों के सराहना होगी। परिवार के महत्वपूर्ण फैसलों में सक्रियता रखने से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। पैरों में दर्द और सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

    Aquarius | कुंभ

           किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगे। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। नौकरी में कोई ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

  Pisces | मीन  

          आज आपको मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। परिवार जनों की मेहनत और प्रयासों से कोई पारिवारिक योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती हैं।व्यवसायिक गतिविधियों में और अधिक फोकस रहने की जरूरत है, इससे आपके कार्यक्षेत्र में भी प्रगति होगी।पति-पत्नी में पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ अनबन रह सकती हैं। जुकाम, खांसी जैसी समस्या आपको परेशान कर सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments