HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (4 मई,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (4 मई,2023)

मेष – आपका आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत होगा। अपने से बड़े अनुभवी और समझदार लोगों का साथ मिलेगा। घर से जुड़े किसी काम में खर्चा ज्यादा हो सकता है। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान रहेगा। बिजनेस में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक – 1

वृष – आपका उलझा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीको में बदलाव करेंगे। कोई भी फैसला बहुत सोच-समझकर लें। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। नौकरी में आपके अच्छे कामों की तारीफ होगी। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेगी।

शुभ रंग- पीला , शुभ अंक- 5

मिथुन – आप अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करें। इससे उन पर काम करने में मदद मिलेगी। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखें। आपको फायदा मिलेगा। कोई उपलब्धि भी मिल सकती है। करीबी रिश्तेदारों से मनमुटाव होने पर सावधानी रखें। इससे आापके रिश्ते बच जाएंगे। अपने अहम पर काबू रखें। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। दिनचर्या को व्यवस्थित रखने से सेहत संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 2

कर्क – मन लगाकर काम करने और अनुभवी लोगों की मदद से आपको फायदा मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की शादी के लिए रिश्ता आ सकता है। नए कामों को स्थगित रखें। बिजनेस के अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान दें। जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेंगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 7

सिंह – पारिवारिक व्यवस्था में आपका योगदान रहेगा। पुरानी गलतियों से सीखने और जीवनशैली में बदलाव लाने से आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। आप अच्छे अभिभावक साबित होंगे। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

कन्या – सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। घर का कोई विवादित मामला आपस में बैठकर सुलझाने से सुलझेगा। परिवार के लोग साथ में थोड़ा समय बीताएंगे तो खुशहाली आएगी। ज्यादा काम होने से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

तुला – अगर आपका कोर्ट केस चल रहा है, तो फैसला आपके फेवर में होने की संभावना है। अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से सभी काम योजना बनाकर व्यवस्थित कर लेंगे। लेनदेन में विवाद हो सकता है। स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। – जीवनसाथी और परिवारवालों के साथ सामंजस्य बैठाने में दिक्कतें आएंगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

वृश्चिक – कुछ खास लोगों के साथ आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चों की गतिविधियों में मदद करने से उनका मनोबल बढ़ेगा।पड़ोसियों से किसी बात को लेकर अनबन या झगड़ा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर थोड़ा समय बीताने से आपको बहुत सुकून मिलेगा।पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आापकी कोशिश सफल रहेंगी। आपसी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

धनु – अगर आपका वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ थोड़ा समय बीतेगा। नई जानकारियां मिलेंगी। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। बिजनेस संबंधित गैर जरूरी खर्चे परेशान करेंगे। परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। मौसमी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

मकर – करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। भविष्य की कोई योजना अटक जाने से चिंता रहेगी। ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ संबंधों में खटास न आने दें। आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से घर में शांतिपूर्ण माहौल बनेगा।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4

कुंभ – आपका कोई जरूरी काम पूरा होने की संभावना है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन रहेगा। करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपके खिलाफ कुछ अफवाहें फैलाएंगे। सावधान रहें। इनकम के साथ खर्चे भी रहेंगे। इस समय बिजनेस में रिस्क लेना फायदेमंद होगा। परिवार के किसी सदस्य को खास उपलब्धि मिल सकती है। करीबी दोस्तों से मुलाकात होगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

मीन – आपकी किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। आपसी संबंधों में भी सुधार होगा। युवाओं को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे।बिजनेस में वित्तीय समस्याएं बढ़ सकती हैं। बेहतर होगा इस समय कोई नया फैसला न लें।परिवार में शांति रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीताएंगे।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments