HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (25 मई,2023)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (25 मई,2023)

मेष – मेहमानों के आगमन से घर में खुशी भरा माहौल बनेगा। घर में अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। कार्य क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखें, किसी बाहरी काम और यात्रा को स्थगित करना पड़ सकता है। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी। थकान जैसी समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी,शुभ अंक- 5

वृष – पिता से आपको आशीर्वाद स्वरूप कोई उपहार मिल सकता है। किसी खास समारोह में जाने का भी निमंत्रण मिल सकता है।लेनदेन संबंधी मामलों में विश्वास करने के बजाय लिखित कार्यवाही अवश्य करें। इस समय कामकाज में कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता है। घर में माहौल व्यवस्थित रहने से सुकून रहेगा।

शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 1

मिथुन – सकारात्मक और अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपके विचार अच्छे रहेंगे और मनोबल भी बढ़ेगा। घर के बदलाव या नवीनीकरण की योजनाओं पर काम करते समय वास्तु का भी पालन करें। अपने ऊपर अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें और व्यर्थ के खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। घर का वातावरण संतुलित बनाए रखें। आपको अपने व्यवहार में और अधिक सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है।

शुभ रंग- लाल,शुभ अंक- 5

कर्क – आपका अगर कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वापसी की संभावना है। दोपहर बाद कोई विशेष कार्य संपन्न होगा। कार्यक्षेत्र पर आपका मैनेजमेंट और कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल रहेगा, काम की गति बढ़ेगी और सबके बीच आपकी छवि और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 8

सिंह – आप संतान के लिए अपना दायित्व बखूबी निभाएंगे। आप अपने जिस काम के लिए प्रयत्नशील हैं, आज उसमें आशातीत सफलता मिलने वाली है। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकता है, इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी समय बितेगा । एसिडिटी अथवा गैस की वजह से पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- ब्राउन,शुभ अंक- 1

कन्या – दिनचर्या में नयापन लाने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों पर समय व्यतीत करें। मन प्रफुल्लित रहेगा। नए-नए संपर्क बनेंगे । परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।आपसी सामंजस्य से गृहस्थी की कोई समस्या सुलझ जाएगी। बढ़ती गर्मी के वजह से थकान रह सकती है।

शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 7

तुला – आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी ओर आकर्षित रखेगा। युवाओं को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। किसी व्यक्तिगत कार्य के सिलसिले में यात्रा भी होगी। कुछ समय परिवार और जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। आपसी मधुरता रहेगी। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।

शुभ रंग- सफेद,शुभ अंक- 2

वृश्चिक  – आपकी प्रियजनों के साथ भेंट-मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान कर सकते हैं। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें। कड़वे बोल न बोलें।जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। थकान की वजह से सिर दर्द की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 2

धनु – आपका आज दिन व्यस्त रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत से रुके हुए कार्य बनेंगे और आपसी संबंधों में आए मतभेदों को सुलझाने का प्रयास सफल होगा। व्यवसाय कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी और उचित अवसर मिलेंगे। घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में विवाह के लिए निर्णय लेने का समय अनुकूल है।

शुभ रंग- नीला,शुभ अंक- 8

मकर – आपका पारिवारिक उत्तरदायित्व निभाने में प्रयास रहेगा। अनुभवी लोगों के सहयोग से आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह के रिश्ते की बात चल सकती है। व्यापार में परिवर्तन संबंधी योजनाओं को अंजाम देने का अनुकूल समय है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद रहेगी। चोट लगने की स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

शुभ रंग- बादामी,शुभ अंक- 6

कुंभ – आपके लिए आज ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। किसी खास वस्तु का क्रय-विक्रय करते समय सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें, इससे उचित निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्त और रिश्तेदार आपके कार्यों में गलतियां निकालेंगे, इससे आपकी कार्यप्रणाली में रुकावट आ सकती है। व्यवसाय में मेहनत करने से आपकी स्थिति मजबूत बनेगी। परिजनों के बीच में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

शुभ रंग – हरा,शुभ अंक – 7

मीन – आपके प्रयासों से कोई खास कार्य हल होगा। माता-पिता और वरिष्ठ लोगों का सहयोग बना रहेगा। अत्यधिक भागदौड़ और खर्चों की स्थिति रहेगी, लेकिन घबराए नहीं, जल्दी ही समाधान भी मिलेंगे। अधिकतर व्यवसायिक कार्य निर्विघ्न पूरे होते जाएंगे।आपसी संबंधों में भी मधुरता रहेगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान रह सकती है।

शुभ रंग- केसरिया,शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments