मेष – आज आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती हैं। किसी भी कार्य को उचित जानकारी हासिल करके करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आने से बजट गड़बड़ा जाएगा। बिजनेस में किसी काम को लेकर चल रही रुकावटें दूर होंगी। वैवाहिक संबंध मधुर्तापूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी के लिए कुछ उपहार लाना खुशी देगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं।
शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1
वृष – आज आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करेगा। दोस्तों से मन की बात शेयर करने से कोई समस्या का समाधान भी मिलेगा। आर्थिक स्थितियों में भी सुधार आएगा। बिजनेस संबंधी आपके काम ठीक से पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहा सुनी हो सकती हैं। हालांकि जल्दी ही समस्या का हल भी निकल आएगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी मैं सुधार आएगा।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3
मिथुन – कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। इसलिए प्रयासरत रहे। दिन की शुरुआत में कुछ दिक्कत रहेगी लेकिन किसी अनुभव की मदद से आपको समाधान भी मिल जाएंगे। आज कई तरह की सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबार में व्यक्तिगत कारणों की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के साथ डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8
कर्क – अचानक ही किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और रोजमर्रा के तनाव से भी राहत मिलेगी। लाभ का कोई अवसर मिलेगा। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। कारोबार में व्यवस्था और अधिक बेहतर बनाने के लिए खास लोग मददगार रहेंगे। टीमवर्क से काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 4
सिंह – परिवार में चल रही समस्या आपके प्रयासों से सुलझ सकती हैं। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है और वह बेहतर भी रहेगा। बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों पर नजर रखना जरूरी है। जीवनसाथी के साथ चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी और आपसी संबंध मधुर हो जाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बनी रहेगी। पेट में दर्द, गैस बनने जैसी समस्या परेशान करेगी।
शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7
कन्या – विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित कोई समस्या दूर होगी। सामाजिक कार्यों में भी आप बढ़-चढ़कर अपना योगदान देंगे। घर में अचानक ही रिश्तेदार आने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। धैर्यवान बने रहे। नौकरी में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती हैं।युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति गंभीर रहेंगे। काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8
तुला – दिन के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आप अपने मनोबल द्वारा सकारात्मक परिणाम हासिल कर सकते हैं। अचानक कुछ खर्च ऐसे आ सकते हैं कि जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। मित्रों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी खुशनुमा प्रोग्राम भी बनेगा। लव पार्टनर के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5
वृश्चिक – संतान पक्ष की गतिविधियों से मन संतुष्ट रहेगा। अपनी बात को दूसरों के समक्ष रखने में कामयाब रहेंगे। आपका विश्वास और दृढ़ निश्चय होना आपको सफलता देगा। नए बिजनेस के लिए चल रही योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। बच्चों की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6
धनु – परिवार के साथ धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी शांतिपूर्ण समय व्यतीत होगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा। पार्टनरशिप करते समय प्रत्येक कार्य में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है, इनके द्वारा व्यवसाय को गति दे सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। पारिवारिक सदस्य का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 2
मकर – किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा रिश्तो में पुन: मधुरता आएगी। आपके किसी सराहनीय काम की वजह से आपकी योग्यता और काबिलियत की घर और समाज में प्रशंसा होगी। दोपहर बाद अचानक किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के साथ संपर्कों को और अधिक मजबूत करना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। असंतुलित आहार की वजह से गला खराब हो सकता है।
शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7
कुंभ – अध्यात्म के प्रति रुचि रखना आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। अनुभवी लोगों के संपर्क आप को नई दिशा प्रदान करेंगे। अपने खर्चों पर थोड़ा काबू रखने की जरूरत है। किसी की गलत सलाह परेशानी का कारण बनेगी। बेहतर होगा की अपने सभी निर्णय खुद ही ले।पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। ज्यादा भावुकता प्रधान होना आपको तकलीफ देगा।
शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 5
मीन – दिन की शुरुआत आनंददायक रहेगी। आपके विचारों को भी नई दिशा हासिल होंगी। कामकाज गंभीरता से निपटाने की कोशिश करें। लेनदेन का कोई मामला आज सुलझ जाएगा। नौकरी में किसी गलती की वजह से अधिकारी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी अविवाहित व्यक्ति की रिश्ते संबंधी बातें भी होंगी। पेट दर्द व सिरदर्द जैसी दिक्कत हो सकती है।
शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9